एलडीसी ने पत्नी की तकिये से गला दबाकर की हत्या, ऑफिस नहीं आने पर घर पहुंचे अधिकारी तो बेड पर पड़ा मिला शव

एलडीसी ने पत्नी की तकिये से गला दबाकर की हत्या, ऑफिस नहीं आने पर घर पहुंचे अधिकारी तो बेड पर पड़ा मिला शव

हनुमानगढ़ में झगड़े के बाद पति ने तकिये से गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया। आरोपी बीज निगम में एलडीसी के पद पर कार्यरत है। उसके ऑफिस नहीं पहुंचने पर अधिकारी फोन करने लगे। फोन बंद मिलने पर अधिकारी घर पहुंचे, जहां महिला का शव बेड पर पड़ा मिला। महिला का पीहर जयपुर के किशनपोल बाजार में है। सीओ सिटी मीनाक्षी ने बताया- मंगलवार देर शाम हनुमानगढ़ टाउन के सूर्यनगर इलाके में एक महिला की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला का शव बेड पर पड़ा हुआ था। उसके चेहरे पर तकिया पड़ा हुआ था, जिससे प्रथम प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है की उसकी तकिये से गला दबाकर हत्या की गई है। मृतका की पहचान पूजा (25) के रूप में हुई। वह अपने पति वीरेंद्र रावत के साथ किराए के मकान में रहती थी। वीरेंद्र बीज निगम में एलडीसी के पद पर कार्यरत है और घटना के बाद से फरार है। सीओ सिटी मीनाक्षी ने बताया- आरोपी वीरेंद्र रावत बीज निगम के ऑफिस में एलडीसी के पद कार्यरत है। वह मंगलवार को ऑफिस नहीं तो अधिकारियों ने फोन किया तो फोन बंद मिला। इस पर शाम को उसके घर पहुंचे तो पूजा की लाश मिलने पर पुलिस को सूचना दी। इस पर टाउन थाना प्रभारी सुभाष चंद्र पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।

  • Related Posts

    उधार के रुपए मांगने गए युवक को जिंदा जलाया, आरोप- महिला समेत 4 लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई

    उधार के रुपए मांगने गए युवक को जिंदा जलाया, आरोप- महिला समेत 4 लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई सवाई माधोपुर में उधार दिए रुपए मांगने पर युवक को पेट्रोल…

    स्पा सेंटर के मैनेजर ने किया सुसाइड, तार से फंदा बनाकर पंखे से लटका

    स्पा सेंटर के मैनेजर ने किया सुसाइड, तार से फंदा बनाकर पंखे से लटका भीलवाड़ा शहर में एक स्पा सेंटर के मैनेजर ने मंगलवार को फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।…

    You Missed

    उधार के रुपए मांगने गए युवक को जिंदा जलाया, आरोप- महिला समेत 4 लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई

    उधार के रुपए मांगने गए युवक को जिंदा जलाया, आरोप- महिला समेत 4 लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई

    स्पा सेंटर के मैनेजर ने किया सुसाइड, तार से फंदा बनाकर पंखे से लटका

    स्पा सेंटर के मैनेजर ने किया सुसाइड, तार से फंदा बनाकर पंखे से लटका

    देवर ने चलती ट्रेन से भाभी को दिया धक्का, पटरी के पास बेहोशी की हालत में मिली

    देवर ने चलती ट्रेन से भाभी को दिया धक्का, पटरी के पास बेहोशी की हालत में मिली

    किराना व्यापारी की हत्या, हाईवे पर शव के टुकड़े बिखरे, अनगिनत गाड़ियां कुचलती हुईं निकलीं

    किराना व्यापारी की हत्या, हाईवे पर शव के टुकड़े बिखरे, अनगिनत गाड़ियां कुचलती हुईं निकलीं

    बीकानेर: पूजा करते साड़ी में लगी आग, महिला की इलाज के दौरान मौत

    बीकानेर: पूजा करते साड़ी में लगी आग, महिला की इलाज के दौरान मौत

    29 मार्च को मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे केतु, इन 3 राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ

    29 मार्च को मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे केतु, इन 3 राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ