राजस्थान में एलपीजी सिलेंडर को लेकर बड़ा फैसला, इसके बिना नहीं मिलेगा सिलेंडर, गैस एजेंसियों को आदेश जारी

राजस्थान में एलपीजी सिलेंडर को लेकर बड़ा फैसला, इसके बिना नहीं मिलेगा सिलेंडर, गैस एजेंसियों को आदेश जारी

जयपुर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने गुरुवार को सचिवालय में राजस्थान में घरेलू गैस आपूर्ति पर विभागीय अधिकारियों एवं गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। गोदारा ने कहा कि प्रदेश में घरेलू उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। बुकिंग के तीन से चार दिनों के अंदर घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को मिल रहा है। गोदारा ने कहा कि प्रदेश में अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थाओं, धार्मिक स्थलों में सुचारू रूप से गैस सिलेंडर आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है एवं उपभोक्ताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है। गोदारा ने कहा कि प्रदेश में संचालित लगभग 1300 गैस एजेंसियों के माध्यम से घरेलू उपभोक्ताओं को निरंतर रसोई गैस आपूर्ति हो रही है। बिना ओटीपी और डायरी में एंट्री किए गैस सिलेंडर के डाइवर्जन की घटनाएं कुछ एजेंसियों में सामने आई है। इस प्रकार के घटनाक्रमों से असल उपभोक्ताओं को आपूर्ति प्रभावित होती है। उन्होंने गैस कंपनियों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अब ओटीपी और डायरी में एंट्री किए बिना गैस सिलेंडर की डिलीवरी नहीं की जाएगी ताकि फर्जी बुकिंग से होने वाले डाइवर्जन की पूर्णतया रोकथाम हो सके तथा उपभोक्ताओं को अधिकतम राहत मिले। उन्होंने गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों को ओटीपी एवं डायरी में एंट्री की अनिवार्यता के संबंध में सभी गैस एजेंसियों में पोस्टर-बैनर के माध्यम से अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेलर में घुसी पीछे चल रही ईको, 3 की मौत, बुरी तरह पिचकी कार

    बीकानेर: ट्रेलर में घुसी पीछे चल रही ईको, 3 की मौत, बुरी तरह पिचकी कार बीकानेर में भारतमाला सड़क पर बूंगड़ी से पांचू की ओर जा रही एक ईको कार…

    चेन लुटेरे से भिड़ी बुजुर्ग महिला, बदमाश ने धक्का देकर गिराया, बीच सड़क हुई मारपीट

    चेन लुटेरे से भिड़ी बुजुर्ग महिला, बदमाश ने धक्का देकर गिराया, बीच सड़क हुई मारपीट उदयपुर में 2 बदमाशों ने मंदिर से लौट रही बिजनेसमैन की मां से सोने चेन…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेलर में घुसी पीछे चल रही ईको, 3 की मौत, बुरी तरह पिचकी कार

    बीकानेर: ट्रेलर में घुसी पीछे चल रही ईको, 3 की मौत, बुरी तरह पिचकी कार

    चेन लुटेरे से भिड़ी बुजुर्ग महिला, बदमाश ने धक्का देकर गिराया, बीच सड़क हुई मारपीट

    चेन लुटेरे से भिड़ी बुजुर्ग महिला, बदमाश ने धक्का देकर गिराया, बीच सड़क हुई मारपीट

    राजस्थान में एलपीजी सिलेंडर को लेकर बड़ा फैसला, इसके बिना नहीं मिलेगा सिलेंडर, गैस एजेंसियों को आदेश जारी

    राजस्थान में एलपीजी सिलेंडर को लेकर बड़ा फैसला, इसके बिना नहीं मिलेगा सिलेंडर, गैस एजेंसियों को आदेश जारी

    आखिरी ट्रिप, अब एक साथ घर पहुंचेंगे दोस्तों के शव, 3 घरों के बुझे चिराग

    आखिरी ट्रिप, अब एक साथ घर पहुंचेंगे दोस्तों के शव, 3 घरों के बुझे चिराग

    बीकानेर: नेशनल हाईवे पर हादसा, कैम्पर ट्रेलर से भिड़ी, दो घायल

    बीकानेर: नेशनल हाईवे पर हादसा, कैम्पर ट्रेलर से भिड़ी, दो घायल

    बीकानेर: आखिर ऐसा क्या हुआ की 20 प्रतिष्ठानों को करना पड़ा सीज

    बीकानेर: आखिर ऐसा क्या हुआ की 20 प्रतिष्ठानों को करना पड़ा सीज