स्पा सेंटर के मैनेजर ने किया सुसाइड, तार से फंदा बनाकर पंखे से लटका

स्पा सेंटर के मैनेजर ने किया सुसाइड, तार से फंदा बनाकर पंखे से लटका
भीलवाड़ा शहर में एक स्पा सेंटर के मैनेजर ने मंगलवार को फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक ने बिजली के तार का फंदा बनाया और पंखे से बांधकर लटक गया। घटना गंगापुर चौराहे के पास रिद्धि-सिद्धि प्लाजा कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर ‘खोटा-सिक्का’ नाम से चल रहे स्पा सेंटर में हुई, जिसका पता आज दोपहर करीब 2 बजे लगा। पुलिस ने कमरे का गेट तोड़कर शव को बाहर निकाला। गांधीनगर थाने की एएसआई मीना चौधरी ने बताया कि मृतक मैनेजर सूरज (25) पुत्र रामचंद्र, निवासी फिरोजपुर (पंजाब) एक महीने पहले ही पंजाब से काम करने भीलवाड़ा आया था। एएसआई मीना चौधरी ने बताया- आज मंगलवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे ‘खोटा-सिक्का’ स्पा सेंटर से सूचना मिली थी कि मैनेजर सोमवार की रात को अपने रूम में गए थे, लेकिन उसके बाद आज दोपहर तक अपने रूम से बाहर नहीं निकले। पुलिस मौके पर पहुंची, तो मैनेजर का कमरा भीतर से बंद था। गेट तोड़कर पुलिस भीतर घुसी तो बेड पर मैनेजर का शव पड़ा हुआ। जांच में सामने आया कि युवक ने बिजली के तार से फंदा बनाकर पंखे से लटककर सुसाइड किया था, लेकिन ज्यादा वजन या खिंचाव के कारण पंखा और तार टूट गए। इससे उनकी बॉडी सीधे पलंग पर आ गिरी।

  • Related Posts

    उधार के रुपए मांगने गए युवक को जिंदा जलाया, आरोप- महिला समेत 4 लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई

    उधार के रुपए मांगने गए युवक को जिंदा जलाया, आरोप- महिला समेत 4 लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई सवाई माधोपुर में उधार दिए रुपए मांगने पर युवक को पेट्रोल…

    देवर ने चलती ट्रेन से भाभी को दिया धक्का, पटरी के पास बेहोशी की हालत में मिली

    देवर ने चलती ट्रेन से भाभी को दिया धक्का, पटरी के पास बेहोशी की हालत में मिली श्रीगंगानगर। जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला…

    You Missed

    उधार के रुपए मांगने गए युवक को जिंदा जलाया, आरोप- महिला समेत 4 लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई

    उधार के रुपए मांगने गए युवक को जिंदा जलाया, आरोप- महिला समेत 4 लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई

    स्पा सेंटर के मैनेजर ने किया सुसाइड, तार से फंदा बनाकर पंखे से लटका

    स्पा सेंटर के मैनेजर ने किया सुसाइड, तार से फंदा बनाकर पंखे से लटका

    देवर ने चलती ट्रेन से भाभी को दिया धक्का, पटरी के पास बेहोशी की हालत में मिली

    देवर ने चलती ट्रेन से भाभी को दिया धक्का, पटरी के पास बेहोशी की हालत में मिली

    किराना व्यापारी की हत्या, हाईवे पर शव के टुकड़े बिखरे, अनगिनत गाड़ियां कुचलती हुईं निकलीं

    किराना व्यापारी की हत्या, हाईवे पर शव के टुकड़े बिखरे, अनगिनत गाड़ियां कुचलती हुईं निकलीं

    बीकानेर: पूजा करते साड़ी में लगी आग, महिला की इलाज के दौरान मौत

    बीकानेर: पूजा करते साड़ी में लगी आग, महिला की इलाज के दौरान मौत

    29 मार्च को मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे केतु, इन 3 राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ

    29 मार्च को मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे केतु, इन 3 राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ