बीकानेर में अवैध संबंधों के शक में युवक की हत्या, घर में घुसा तो बुरी तरह पीटा, इलाज के दौरान मौत

बीकानेर में अवैध संबंधों के शक में युवक की हत्या, घर में घुसा तो बुरी तरह पीटा, इलाज के दौरान मौत

बीकानेर जिले के नोखा क्षेत्र में युवक के साथ 4 युवकों ने मारपीट की, उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। जसरासर थाना पुलिस ने इस मामले में हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर 4 को हिरासत में लिया है। एडिशनल एसपी बनवारी लाल मीणा ने बताया- मामला जसरासर का है, जहां देर रात एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया। जिसमें उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले को हत्या के रूप में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक के भाई ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि चार लोगों ने उसके भाई के साथ मारपीट की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, देर रात एक युवक एक महिला के घर में घुसा था। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस द्वारा पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक महिला से अवैध संबंध थे। इसी कारण वो देर रात उसके घर में पहुंच गया। ऐसे में युवक के साथ मारपीट की गई।

  • Related Posts

    2 साल से रिहायशी इलाके में चल रही थी मौत की फैक्ट्री, प्रशासन चेतता तो बच सकती थीं 8 जानें

    2 साल से रिहायशी इलाके में चल रही थी मौत की फैक्ट्री, प्रशासन चेतता तो बच सकती थीं 8 जानें जयपुर के खोह नागोरियान के रिहायशी इलाके में संचालित पटाखा…

    बीकानेर में नगर निगम करोड़ों की लागत से तैयार कर रहा ये प्रोजेक्ट, पढ़े खबर

    बीकानेर में नगर निगम करोड़ों की लागत से तैयार कर रहा ये प्रोजेक्ट, पढ़े खबर बीकानेर। वन्यजीव प्रेमियों और बीकानेर के आमजन के लिए एक अच्छी खबर है। कभी बीछवाल…

    You Missed

    2 साल से रिहायशी इलाके में चल रही थी मौत की फैक्ट्री, प्रशासन चेतता तो बच सकती थीं 8 जानें

    2 साल से रिहायशी इलाके में चल रही थी मौत की फैक्ट्री, प्रशासन चेतता तो बच सकती थीं 8 जानें

    बीकानेर में नगर निगम करोड़ों की लागत से तैयार कर रहा ये प्रोजेक्ट, पढ़े खबर

    बीकानेर में नगर निगम करोड़ों की लागत से तैयार कर रहा ये प्रोजेक्ट, पढ़े खबर

    तेज रफ्तार बोलेरो बिजली के पोल से टकराई, शराब की बोतलें मिलने से मचा हड़कंप

    तेज रफ्तार बोलेरो बिजली के पोल से टकराई, शराब की बोतलें मिलने से मचा हड़कंप

    बीकानेर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल

    बीकानेर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल

    कार में मिली बैंक मैनेजर की लाश, तलाश कर रहे परिजनों ने गाड़ी के शीशे तोड़कर देखा

    कार में मिली बैंक मैनेजर की लाश, तलाश कर रहे परिजनों ने गाड़ी के शीशे तोड़कर देखा

    राजस्थान में आज आंधी-बारिश और हीटवेव का अलर्ट, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम 

    राजस्थान में आज आंधी-बारिश और हीटवेव का अलर्ट, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम