चाकू से हमला कर सर्राफा कारोबारी का मर्डर, आधी रात 2 कारीगरों के साथ अपनी दुकान में बैठे थे

चाकू से हमला कर सर्राफा कारोबारी का मर्डर, आधी रात 2 कारीगरों के साथ अपनी दुकान में बैठे थे
मेड़ता। आधी रात में दो बदमाशों ने सराफा कारोबारी पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर हत्या कर दी। उन्हें बचाने आए उनके 2 करीगरों को भी बदमाशों ने नहीं बख्शा। दोनों करीगर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना नागौर के मेड़ता शहर की है। उधर, सराफा कारोबारियों ने हत्या के विरोध में आज दुकान बंद रखने का ऐलान किया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह पूरी वारदात रात 12:30 बजे करीब की है। मेड़ता शहर की जैतारण चौकी के रहने वाले पंकज सोनी (40) की मेड़ता शहर की ब्रह्मपुरी में दुकान है। पकंज और उनके 2 कारीगर दुकान में बैठे थे। इस दौरान चाकू लेकर दो बदमाश आए और हमला कर दिया। पंकज सोनी की मौत हो गई, जबकि दो कारीगर घायल हो गए। घायलों को अजमेर रेफर किया गया है। स्वर्णकार समाज व्यापार संघ अध्यक्ष धर्मीचंद सोनी ने बताया कि घटना के विरोध में सभी स्वर्णकार सराफा की दुकानें बंद रखेंगे। संघ की ओर से जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की जा रही है।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा