बीकानेर में इस जगह रेल पटरियों पर लापरवाही पड़ी भारी, आरपीएफ ने एक को किया गिरफ्तार

बीकानेर में इस जगह रेल पटरियों पर लापरवाही पड़ी भारी, आरपीएफ ने एक को किया गिरफ्तार

बीकानेर। रेल पटरियों पर लापरवाही एक बार फिर भारी पड़ गई। सूडसर-नापासर के बीच 7 अप्रैल को ट्रेन संख्या 12371 के इंजन से ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर के मामले में आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना किमी 419/06 पर हुई, जिसके बाद आरपीएफ थाना बीकानेर ने रेलवे एक्ट की धारा 153, 174 और 147 के तहत मामला दर्ज किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए मंडल सुरक्षा आयुक्त संजय पीसे के निर्देश पर निरीक्षक सुभाष बिश्नोई के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सूचना तंत्र की मदद से आरोपी चालक कानसिंह, निवासी नारसीसर को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर ली। कार्रवाई में उप निरीक्षक अजय, कांस्टेबल राजेन्द्र मीणा, अनिल कुमार और संजय कुमार शामिल रहे। आरपीएफ ने बताया कि समय-समय पर गांवों में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को रेलवे लाइन पार नहीं करने और मवेशियों व वाहनों को पटरी से दूर रखने के लिए समझाया जाता है, बावजूद इसके ऐसे हादसे सामने आ रहे हैं।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा