राजस्थान: बोर्ड की एक परीक्षा निरस्त, आदेश जारी, जानें कारण, अब दुबारा होगी परीक्षा

बोर्ड की एक परीक्षा निरस्त, आदेश जारी, जानें कारण, अब दुबारा होगी परीक्षा

राजस्थानी चिराग। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित एक प्रतियोगी परीक्षा को निरस्त करने के आदेश 15 अप्रेल को हो गए हैं। अब बोर्ड नए सिरे से दुबारा परीक्षा आयोजित कराएगा। हालांकि अभी तक परीक्षा तिथि घोषित नहीं की गई है।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित शीघ्रलिपिक/स्वतंत्र सहायक ग्रेड-द्वितीय संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2024 के भाग-द्वितीय (फेज-2) को निरस्त कर दिया गया है। यह परीक्षा 19 और 20 मार्च 2025 को आयोजित की गई थी, जिसमें टंकण एवं आशुलिपि लेखन परीक्षा शामिल थी। बोर्ड ने परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया है, हालांकि इसके पीछे कारणों का लिखित में उल्लेख नहीं किया गया है।

Rajasthan Staff Selection Board

बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि परीक्षा की नई तिथि निर्धारित कर जल्द ही अलग से सूचना जारी की जाएगी। परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नवीनतम जानकारी पर नजऱ बनाए रखें।

उल्लेखनीय है कि इस परीक्षा के माध्यम से राज्य के विभिन्न विभागों में शीघ्रलिपिक और सहायक ग्रेड-द्वितीय पदों पर भर्ती की जानी है। इधर बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि इस परीक्षा को अब एक ही पारी में कराने का विचार चल रहा है।

  • Related Posts

    खुल्ले रुपए को लेकर विवाद, होटल-पुलिस वाहनों पर किया पथराव

    खुल्ले रुपए को लेकर विवाद, होटल-पुलिस वाहनों पर किया पथराव जयपुर के विधानी चौराहा पर खुल्ले रुपए को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दो पक्षों…

    5 दिन से गायब युवक का मिला शव, बिना किसी को बताए घर से चला गया था

    5 दिन से गायब युवक का मिला शव, बिना किसी को बताए घर से चला गया था चूरू जिले के सदर थाना क्षेत्र के गांव गाजसर स्थित गिनानी में गुरुवार…

    You Missed

    खुल्ले रुपए को लेकर विवाद, होटल-पुलिस वाहनों पर किया पथराव

    खुल्ले रुपए को लेकर विवाद, होटल-पुलिस वाहनों पर किया पथराव

    5 दिन से गायब युवक का मिला शव, बिना किसी को बताए घर से चला गया था

    5 दिन से गायब युवक का मिला शव, बिना किसी को बताए घर से चला गया था

    जानें कक्षा 9वीं व 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं कब से होगी शुरू और कब आएगा परिणाम

    जानें कक्षा 9वीं व 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं कब से होगी शुरू और कब आएगा परिणाम

    बीकानेर: युवक के साथ मारपीट कर गाड़ी में की तोडफोड़, सोने की चैन छीनकर भागे

    बीकानेर: युवक के साथ मारपीट कर गाड़ी में की तोडफोड़, सोने की चैन छीनकर भागे

    बीकानेर: दर्दनाक हादसा में पिकअप की टक्कर से 6 वर्षीय बालक की मौत

    बीकानेर: दर्दनाक हादसा में पिकअप की टक्कर से 6 वर्षीय बालक की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: कोर्ट परिसर में बम की सूचना के बाद मची अफरातफरी

    बीकानेर ब्रेकिंग: कोर्ट परिसर में बम की सूचना के बाद मची अफरातफरी