ए.सी.बी. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की बड़ी कार्यवाही, रिश्वत लेते पटवारी को किया ट्रैप

ए.सी.बी. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की बड़ी कार्यवाही, रिश्वत लेते पटवारी को किया ट्रैप

राजस्थानी चिराग। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो भीलवाडा-प्रथम द्वारा आज कार्रवाई करते हुए बबलू धोबी निवासी ग्राम कादीसहना पुलिस थाना शाहपुरा जिला भीलवाड़ा पटवारी पटवार हल्का लसाडिया तहसील शाहपुरा जिला भीलवाडा द्वारा परिवादी से उसके पिता के नाम ग्राम लसाडिया में खसरा नम्बर 291, 414 एवं 535 कुल 6 बीघा भूमि का पिताजी की मृत्यु के उपरान्त परिवादी के परिजनों के नाम विरासत से इन्तकाल खुलवाने के लिये पटवारी बबलू धोबी पटवारी से 22 अप्रैल 2025 को तहसील कार्यालय में मिला तो पटवारी ने दस्तावेजात् ऑनलाईन करवाने एवं आगे की कार्यवाही करने की एवज में 2000/- रूपये रिश्वत राशि की मांग की गई। जिस पर दौराने रिश्वत राशि मांग सत्यापन दिनांक 22 अप्रैल 2025 को करवाया। दौराने सत्यापन भी 500 रूपये की रिश्वत राशि मांग कर ग्रहण करना पाया गया। शेष रिश्वत राशि 1500 रूपये आज 30 मई 2025 को तहसील कार्यालय शाहपुरा में रिश्वत राशि बरामद की गई।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए.सी.बी. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो भीलवाडा-प्रथम को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी से उसके पिता के नाम ग्राम लसाडिया में खसरा नम्बर 291, 414 एवं 535 कुल 6 बीघा भूमि का पिताजी की मृत्यु के उपरान्त परिवादी के परिजनों के नाम विरासत से इन्तकाल खुलवाने के लिये पटवारी बबलू धोबी पटवारी से 22 अप्रैल 2025 को तहसील कार्यालय में मिला तो पटवारी ने दस्तावेजा ऑनलाईन करवाने एवं आगे की कार्यवाही करने की एवज में 2000 रूपये रिश्वत राशि की मांगकर परेशान किया जा रहा था।

जिस पर एसीबी अजमेर रेंज के उप महानिरीक्षक कालुराम रावत के सुपरवीजन में ए.सी.बी. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो भीलवाडा-प्रथम के नेतृत्व में आज 30 अप्रैल 2025 को कल्पना पुलिस निरीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो भीलवाडा-प्रथम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी द्वारा 1500 रूपये की रिश्वत राशि परिवादी से प्राप्त की गई जिसे आरोपी की पेन्ट की जेब से बरामद की गई ।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस राजेश सिंह के सुपरवीजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा