राजस्थान के 53 हजार पेंशनर्स की पेंशन पर गहराया संकट, इस महीने की रुक सकती है पेंशन

राजस्थान के 53 हजार पेंशनर्स की पेंशन पर गहराया संकट, इस महीने की रुक सकती है पेंशन

प्रदेश में जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं कराने वाले पेंशनर्स की पेंशन पर संकट गहराता नजर आ रहा है। निर्धारित समय सीमा तक जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं करने के कारण प्रदेश के 53 हजार से अधिक पेंशनर्स प्रभावित होंगे। इसी क्रम में राजसमंद जिले के लगभग 510 पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनधारकों की पेंशन भी रुकने की स्थिति बन गई है। राजस्थान राज्य सेवा निवृत अधिकारी कर्मचारी महासंघ के संभाग महामंत्री प्रभु गिरि गोस्वामी ने बताया कि वित्त विभाग के निर्देशों के अनुसार जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित थी, लेकिन बड़ी संख्या में पेंशनर्स इस समय सीमा में प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके। राजसमंद जिले में करीब 510 पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशन प्राप्तकर्ता ऐसे हैं जिन्होंने 31 जनवरी 2026 तक अपना जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किया। इसी कारण उनकी पेंशन रोकने की तैयारी की जा रही है। महासंघ के जिला अध्यक्ष घनश्याम जोशी एवं जिला महामंत्री सत्यनारायण व्यास ने बताया कि विभागीय सूत्रों के अनुसार प्रदेश में कुल 5,89,745 पेंशनर्स में से 53,258 पेंशनर्स ने अंतिम तिथि तक जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं कराया है।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला ने मौके पर ही दम तोड़ा

    बीकानेर: ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला ने मौके पर ही दम तोड़ा बीकानेर। शहर के जयपुर रोड पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला…

    26 मार्च तक गुरु की राशि में बनी रहेगी शनि-शुक्र की युति, इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते

    26 मार्च तक गुरु की राशि में बनी रहेगी शनि-शुक्र की युति, इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते Shani Shukra Yuti 2026: ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि में…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला ने मौके पर ही दम तोड़ा

    बीकानेर: ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला ने मौके पर ही दम तोड़ा

    26 मार्च तक गुरु की राशि में बनी रहेगी शनि-शुक्र की युति, इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते

    26 मार्च तक गुरु की राशि में बनी रहेगी शनि-शुक्र की युति, इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते

    बीकानेर: अनैतिक गतिविधियों के शक में मकान पर दी दबिश, पांच युवतियों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: अनैतिक गतिविधियों के शक में मकान पर दी दबिश, पांच युवतियों को किया गिरफ्तार

    उधार के रुपए मांगने गए युवक को जिंदा जलाया, आरोप- महिला समेत 4 लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई

    उधार के रुपए मांगने गए युवक को जिंदा जलाया, आरोप- महिला समेत 4 लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई

    स्पा सेंटर के मैनेजर ने किया सुसाइड, तार से फंदा बनाकर पंखे से लटका

    स्पा सेंटर के मैनेजर ने किया सुसाइड, तार से फंदा बनाकर पंखे से लटका

    देवर ने चलती ट्रेन से भाभी को दिया धक्का, पटरी के पास बेहोशी की हालत में मिली

    देवर ने चलती ट्रेन से भाभी को दिया धक्का, पटरी के पास बेहोशी की हालत में मिली