बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार 

बीकानेर। जयपुर रोड स्थित राजनगर पेट्रोल पंप के सामने एक कमर्शियल बिल्डिंग में संचालित गोल्डन स्पा सेंटर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संचालक सहित चार महिलाओं को शांतिभंग की धाराओं में गिरफ्तार किया। कार्रवाई सीओ सदर शालिनी बजाज और जेएनवीसी थानाधिकारी देवेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की शिकायत मिलने पर टीम ने दूसरी मंजिल पर स्थित स्पा पर दबिश दी। पुलिस को देखकर एक युवक मौके से फरार हो गया, जबकि स्पा संचालक सहित तीन अन्य महिलाओं को हिरासत में लिया गया।

पकड़ी गई महिलाएं दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों की रहने वाली बताई जा रही हैं।तलाशी के दौरान पुलिस को स्पा के कमरों में पलंग और बिस्तर मिले। वहीं बिस्तरों और तकियों के नीचे आपत्तिजनक पैकेट तथा डस्टबिन से इस्तेमाल की हुई आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई, जिससे अनैतिक गतिविधियों की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि स्पा सेंटर की आड़ में वेश्यावृत्ति कराए जाने की शिकायत की जांच की जा रही है। फिलहाल स्पा सेंटर को सीज कर दिया गया है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

  • Related Posts

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। राजस्थान के 6 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, 17 जिलों…

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ सिरोही। जिले में अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए चलाए…

    You Missed

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    बीकानेर: टोपीदूर अवैध बंदूक के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: टोपीदूर अवैध बंदूक के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: आठ माह से फरार पांच हजार का इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: आठ माह से फरार पांच हजार का इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर