शहर में चारों तरफ पुलिस की छापेमारी, मचा हड़कंप, बड़ी संख्या में बदमाशों को दबोचा

शहर में चारों तरफ पुलिस की छापेमारी, मचा हड़कंप, बड़ी संख्या में बदमाशों को दबोचा

जयपुर। राजधानी में पुलिस ने आज सुबह बदमाशों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया। एरिया डोमिनेशन के तहत कमिश्नरेट में पुलिस ने एक साथ छापेमारी की। जिससे बदमाशों में हड़कंप मच गया। इस कार्रवाई में चालानशुदा अपराधियों, स्नैचर्स, वाहन चोरों और अन्य संदिग्ध बदमाशों को निशाना बनाया गया।

सुबह जैसे ही बदमाश गहरी नींद में थे, पुलिस टीमों ने एक-एक कर उनके ठिकानों पर दबिश देना शुरू किया। पुलिस ने दरवाजे खटखटाए, जैसे ही बदमाशों ने आंखें मलते हुए दरवाजा खोला, पुलिस ने बिना समय गंवाए उन्हें दबोच लिया और गाड़ियों में डाल लिया। कुछ बदमाश पुलिस को देखते ही भागने लगे, लेकिन पुलिस ने तेजी से पीछा कर उन्हें दबोचा।
इस दौरान कई संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से बदमाशों में हड़कंप मच गया। यह ऑपरेशन एडिशनल पुलिस कमिश्नर कुंवर राष्ट्रदीप के सुपरविजन में चलाया गया। बदमाशों पर शिकंजा कसने के लिए चारों डीसीपी, एडिशनल डीसीपी सहित सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इस कार्रवाई में मौजूद रहे। इसके अलावा कमिश्नरेट के सभी थानों की पुलिस के साथ-साथ पुलिस लाइन से भी 200 अतिरिक्त पुलिसकर्मी कार्रवाई में शामिल रहे।

  • Related Posts

    खुल्ले रुपए को लेकर विवाद, होटल-पुलिस वाहनों पर किया पथराव

    खुल्ले रुपए को लेकर विवाद, होटल-पुलिस वाहनों पर किया पथराव जयपुर के विधानी चौराहा पर खुल्ले रुपए को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दो पक्षों…

    5 दिन से गायब युवक का मिला शव, बिना किसी को बताए घर से चला गया था

    5 दिन से गायब युवक का मिला शव, बिना किसी को बताए घर से चला गया था चूरू जिले के सदर थाना क्षेत्र के गांव गाजसर स्थित गिनानी में गुरुवार…

    You Missed

    खुल्ले रुपए को लेकर विवाद, होटल-पुलिस वाहनों पर किया पथराव

    खुल्ले रुपए को लेकर विवाद, होटल-पुलिस वाहनों पर किया पथराव

    5 दिन से गायब युवक का मिला शव, बिना किसी को बताए घर से चला गया था

    5 दिन से गायब युवक का मिला शव, बिना किसी को बताए घर से चला गया था

    जानें कक्षा 9वीं व 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं कब से होगी शुरू और कब आएगा परिणाम

    जानें कक्षा 9वीं व 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं कब से होगी शुरू और कब आएगा परिणाम

    बीकानेर: युवक के साथ मारपीट कर गाड़ी में की तोडफोड़, सोने की चैन छीनकर भागे

    बीकानेर: युवक के साथ मारपीट कर गाड़ी में की तोडफोड़, सोने की चैन छीनकर भागे

    बीकानेर: दर्दनाक हादसा में पिकअप की टक्कर से 6 वर्षीय बालक की मौत

    बीकानेर: दर्दनाक हादसा में पिकअप की टक्कर से 6 वर्षीय बालक की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: कोर्ट परिसर में बम की सूचना के बाद मची अफरातफरी

    बीकानेर ब्रेकिंग: कोर्ट परिसर में बम की सूचना के बाद मची अफरातफरी