स्कूलों में अवकाश पर सख्ती, पूर्व छुट्टियां भी हुई निरस्त, आदेश जारी

स्कूलों में अवकाश पर सख्ती, पूर्व छुट्टियां भी हुई निरस्त, आदेश जारी
जयपुर। 16वीं राजस्थान विधान सभा के पंचम सत्र के आरंभ के साथ ही राजस्थान सरकार ने स्कूल शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा विभाग में अवकाश को लेकर सख्त रुख अपनाया है। प्रारम्भिक शिक्षा (आयोजना) विभाग की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विधानसभा सत्र की अवधि के दौरान विभाग के समस्त शासकीय एवं अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को बिना शासन सचिव की अनुमति के किसी भी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। आदेश के अनुसार केवल विशेष परिस्थितियों में ही अवकाश पर विचार किया जाएगा और इसके लिए औचित्य सहित आवेदन प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
ऐसे मामलों में भी सक्षम स्तर से स्वीकृति मिलने के बाद ही अवकाश मान्य होगा। खास बात यह है कि सत्र से पहले यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी ने अवकाश स्वीकृत करवा लिया है, तो उसे स्वतः ही निरस्त माना जाएगा। सरकार ने आदेश की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, विधानसभा सत्र के दौरान प्रश्नों, चर्चाओं और विभागीय जवाबदेही को देखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि किसी भी स्तर पर कार्य प्रभावित न हो।

  • Related Posts

    बीकानेर: एडवोकेट की कार पर गिरा पेड़, पिता-पुत्र बाल-बाल बचे, गाड़ी डैमेज

    बीकानेर: एडवोकेट की कार पर गिरा पेड़, पिता-पुत्र बाल-बाल बचे, गाड़ी डैमेज बीकानेर में अंधड़ चलने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। कलेक्ट्री परिसर में वकील की चलती कार पर…

    ज्वेलर की गोली मारकर हत्या, सोने-चांदी से भरा बैग लूटा, दुकान बंद कर स्कूटी से लौट रहे थे घर

    ज्वेलर की गोली मारकर हत्या, सोने-चांदी से भरा बैग लूटा, दुकान बंद कर स्कूटी से लौट रहे थे घर भरतपुर जिले में बाइक पर आए 2 बदमाशों ने ज्वेलर के…

    You Missed

    बीकानेर: एडवोकेट की कार पर गिरा पेड़, पिता-पुत्र बाल-बाल बचे, गाड़ी डैमेज

    बीकानेर: एडवोकेट की कार पर गिरा पेड़, पिता-पुत्र बाल-बाल बचे, गाड़ी डैमेज

    ज्वेलर की गोली मारकर हत्या, सोने-चांदी से भरा बैग लूटा, दुकान बंद कर स्कूटी से लौट रहे थे घर

    ज्वेलर की गोली मारकर हत्या, सोने-चांदी से भरा बैग लूटा, दुकान बंद कर स्कूटी से लौट रहे थे घर

    बीकानेर : तेज रफ्तार कार ने 10 वर्षीय बालिका को मारी टक्कर, बालिका गंभीर घायल

    बीकानेर : तेज रफ्तार कार ने 10 वर्षीय बालिका को मारी टक्कर, बालिका गंभीर घायल

    बीकानेर: ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला ने मौके पर ही दम तोड़ा

    बीकानेर: ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला ने मौके पर ही दम तोड़ा

    26 मार्च तक गुरु की राशि में बनी रहेगी शनि-शुक्र की युति, इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते

    26 मार्च तक गुरु की राशि में बनी रहेगी शनि-शुक्र की युति, इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते

    बीकानेर: अनैतिक गतिविधियों के शक में मकान पर दी दबिश, पांच युवतियों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: अनैतिक गतिविधियों के शक में मकान पर दी दबिश, पांच युवतियों को किया गिरफ्तार