प्रधानमंत्री ने बीकानेर को दी बड़ी सौगात: 2378 करोड़ रुपये परियोजनाओं का शिलान्यास

प्रधानमंत्री ने बीकानेर को दी बड़ी सौगात: 2378 करोड़ रुपये परियोजनाओं का शिलान्यास

बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जयपुर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में राजस्थान के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम में ऊर्जा, सड़क, रेलवे और जल से जुड़ी 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का ऐलान किया गया।

बीकानेर जिले को भी इस अवसर पर एक बड़ी सौगात मिली। प्रधानमंत्री ने पूगल क्षेत्र में 2378 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 4 हजार मेगावाट क्षमता के तीन सौर पार्कों का शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं चरणबद्ध तरीके से विकसित की जाएंगी:

  • 2 हजार मेगावाट का एक सौर पार्क: लागत ₹1200 करोड़
  • 1 हजार मेगावाट के दो सौर पार्क: लागत ₹590 करोड़ और ₹588 करोड़

प्रधानमंत्री ने कहा कि ये सौर ऊर्जा परियोजनाएं न केवल बीकानेर, बल्कि पूरे राजस्थान को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी। इन परियोजनाओं से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

इस मौके पर उन्होंने राजस्थान की समृद्ध सौर ऊर्जा क्षमता की तारीफ करते हुए इसे देश के विकास में अहम भूमिका निभाने वाला बताया। जयपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और अन्य प्रमुख नेताओं की उपस्थिति भी रही।

Recent Posts

  • Related Posts

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम बीकानेर। नगर निगम और 6 नगरपालिकाओं के चुनाव नतीजों के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में…

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    You Missed

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता