शहर के इस इलाके में हो रहा था देह व्यापार, पुलिस ने बोगस ग्राहक भेज कर दी दबिश

शहर के इस इलाके में हो रहा था देह व्यापार, पुलिस ने बोगस ग्राहक भेज कर दी दबिश
राजस्थानी चिराग।
हनुमानगढ़ पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अरशद अली के निर्देश पर चलाए जा रहे जीरो टोलरेंस अभियान के तहत डबलीराठान कुतुब बास में छापेमारी की गई, जिसमें तीन महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
सीओ सिटी मीनाक्षी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में सदर थाना और महिला थाना की टीम ने हिस्सा लिया। एसपी अरशद अली ने बताया कि पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि गांव में अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं। इसकी पुष्टि के लिए पुलिस ने पहले एक बोगस ग्राहक भेजा और जब देह व्यापार की पुष्टि हो गई, तब छापेमारी की गई।
गिरफ्तार किए गए लोगों में आलिया, मोहन, रामा, राणो बाई, करन और परमजीत कौर शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत महिला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने जिले में अवैध मादक पदार्थों, नशा तस्करी, जुआ, सट्टा और क्रिकेट सट्टेबाजी जैसी गैरकानूनी गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आम जनता से भी ऐसी गतिविधियों की गुप्त सूचना देने की अपील की है।

Recent Posts

  • Related Posts

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह बीकानेर। जिले में एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत कोटगेट थाना पुलिस ने हिस्ट्रीसीटर कई आरोपियों…

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा…

    You Missed

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: 50 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर: 50 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    आज आएंगे ये नेता और अभिनेता बीकानेर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

    आज आएंगे ये नेता और अभिनेता बीकानेर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा