बर्फबारी का असर, कई जगहों पर छाया कोहरा, जाने कब पड़ेगी तेज सर्दी

बर्फबारी का असर, कई जगहों पर छाया कोहरा, जाने कब पड़ेगी तेज सर्दी

जयपुर। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में दो-तीन दिन पहले हुई हल्की बर्फबारी का असर अब राजस्थान में दिखने लगा है। राज्य में तापमान में गिरावट आई है। दिन-रात में सर्दी बढ़ गई। आज सुबह श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। इससे विजिबिलिटी कम रही। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने अगले सप्ताह की शुरुआत से राज्य में सर्दी बढ़ने की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी शहरों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। सबसे ज्यादा तापमान बाड़मेर में 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जोधपुर, जालोर और टोंक में भी बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा दर्ज हुआ। राजस्थान में रात में सर्दी बढ़ने लगी है। हिल स्टेशन माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सीकर में न्यूनतम तापमान गिरकर 13.5, पिलानी में 14.5, श्रीगंगानगर में 18.3, फतेहपुर में 11.8 और सिरोही में 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विशेषज्ञों ने बताया- उत्तर भारत में गुरुवार से एक नया स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हुआ है। इस सिस्टम का प्रभाव जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के साथ हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में देखने को मिलेगा। इस दौरान 15-16 नवंबर तक इन राज्यों में कई जगहों पर बारिश के साथ कहीं-कहीं अच्छी बर्फबारी होने की संभावना है। यह सिस्टम जब खत्म होगा तो 17-18 नवंबर से उत्तर से ठंडी हवा आनी शुरू होगी, जिससे राजस्थान के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों के तापमान में बड़ी गिरावट हो सकती है। सर्दी के तेवर तेज हो सकते हैं।

इस जगह हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार, घबराने पर पकड़ा गया

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल