सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का, आरोपियों ने बताई हत्या के पहले की खौफनाक सच्चाई

सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का, आरोपियों ने बताई हत्या के पहले की खौफनाक सच्चाई

इंदौर के राजा रघुवंशी और सोनम के केस में कई बड़े खुलासे हुए हैं। राजा की हत्या की मास्टरमाइंड उसकी पत्नी सोनम ही निकली है। पुलिस ने सोनम के साथ में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इंदौर पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने जो कहानी बताई है वह बेहद खौफनाक है। इसमें पता चलता है कि सोनम ने कितनी साजिश के साथ राजा की हत्या की योजना बनाई थी। सोनम और राज के बीच पांच महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। राज ने कबूल किया कि सोनम से अफेयर 4 से 5 माह का था। पिता के हार्ट पेशेंट होने से सोनम लव मैरिज नहीं कर पा रही थी। पिता समाज में शादी करना चाहते थे इसलिए उसने राजा से शादी को हां कर ली थी। उसने पहले ही तय कर लिया था कि शादी के बाद राजा को मारकर राज के साथ रहने लगेगी। सोनम ने राज से कहा था कि जब मैं विधवा हो जाऊंगी, फिर तुम मुझसे शादी कर लेना। तब मेरे परिवार वाले भी हमारी शादी के लिए मान जाएंगे।

16 मई रची गई हत्या की साजिश
इसके बाद राजा और सोनम की 11 मई को शादी हुई। दोनों के परिवार बहुत खुश थे। सोनम भी परिवार में घुल मिल गई और कभी अपनी साजिश का शक नहीं होने दिया। 16 मई को सुपर कॉरिडोर के कैफे में राजा की हत्या की साजिश रची गई। प्रेमी राज ने दोस्त विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को साथ में लिया। उसी रात छह घंटे तक फोन पर सोनम को हत्या की पूरी योजना समझाई गई। हत्या के पहले राज ने आरोपियों को 50 हजार, एक कीपैड, एक एंड्रॉइड मोबाइल और नई सिम दिलाई। ये सब चीजें आरोपियों ने सोनम को दे दी। इसी नंबर और फोन से सोनम शिलांग जाने के बाद तीनों के संपर्क में रही थी।

राज इंदौर से ही दे रहा था निर्देश
प्रेमी राज को जब सोनम ने 22 मई को शिलांग के लिए निकलने की बात कही तो राज ने आरोपियों के टिकट कराए, लेकिन ऐनवक्त पर खुद ने जाने से मना कर दिया। राज इंदौर से ही तीनों को डायरेक्शन देता रहा। वह यहां पर राजा के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ ताकि किसी को कोई शक न हो।

सोनम से एक किलोमीटर दूर ही ठहरे थे आरोपी
आरोपियों ने बताया कि वे राज के कहने पर ही शिलांग आए। राजा को जिस ‘डाव’ (छोटी कुल्हाड़ी) से मारा, वह ऑनलाइन गुवाहाटी से खरीदा था। आरोपी उनके होम स्टे से एक किमी दूर ही ठहरे थे। सोनम आरोपियों को पल-पल की लोकेशन दे रही थी। यहां पर किराये की बाइक ली और राजा सोनम के पीछे घूमने लगे।

  • Related Posts

    4 मंजिला बिल्डिंग में आग, 9 मौतें:इनमें 3 लड़कियां, दमकल ने 10 लोगों का रेक्स्यू किया

    4 मंजिला बिल्डिंग में आग, 9 मौतें:इनमें 3 लड़कियां, दमकल ने 10 लोगों का रेक्स्यू किया दिल्ली के पालम स्थित साध नगर में एक रिहायशी 4 मंजिला बिल्डिंग में बुधवार…

    राजस्थान में आईएमडी का बड़ा अलर्ट: 18,19,20 मार्च को 21 जिलों में तेज आंधी, जानें पूरा मौसम अपडेट

    राजस्थान में आईएमडी का बड़ा अलर्ट: 18,19,20 मार्च को 21 जिलों में तेज आंधी, जानें पूरा मौसम अपडेट राजस्थान में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम…

    You Missed

    4 मंजिला बिल्डिंग में आग, 9 मौतें:इनमें 3 लड़कियां, दमकल ने 10 लोगों का रेक्स्यू किया

    4 मंजिला बिल्डिंग में आग, 9 मौतें:इनमें 3 लड़कियां, दमकल ने 10 लोगों का रेक्स्यू किया

    राजस्थान में आईएमडी का बड़ा अलर्ट: 18,19,20 मार्च को 21 जिलों में तेज आंधी, जानें पूरा मौसम अपडेट

    राजस्थान में आईएमडी का बड़ा अलर्ट: 18,19,20 मार्च को 21 जिलों में तेज आंधी, जानें पूरा मौसम अपडेट

    बीकानेर में आप भी इस जगह खड़ी करते हो गाड़ी तो हो जाओ सावधान 

    बीकानेर में आप भी इस जगह खड़ी करते हो गाड़ी तो हो जाओ सावधान 

    नवरात्र से पहले बना अष्टादश योग, आज से इन 5 राशियों का अच्छा टाइम शुरू

    नवरात्र से पहले बना अष्टादश योग, आज से इन 5 राशियों का अच्छा टाइम शुरू

    बीकानेर शहर में फिजूल बहा लाखों लीटर पानी, घरों में घुसा पानी, गलियां बनीं नदी

    बीकानेर शहर में फिजूल बहा लाखों लीटर पानी, घरों में घुसा पानी, गलियां बनीं नदी

    बीकानेर में एसयूवी सवार ने बाइक सवार को उड़ाया, 7 फीट हवा में उछले

    बीकानेर में एसयूवी सवार ने बाइक सवार को उड़ाया, 7 फीट हवा में उछले