40 साल की महिला से बलात्कार कर बनाए अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर कई बार की गंदी हरकत
40 साल की महिला के साथ बलात्कार करने का मामला दर्ज हुआ है। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला के साथ कई बार बलात्कार किया गया। आरोपी है कि युवक ने महिला से जेवरात भी हड़प लिए गए। 40 साल की महिला ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि करीब 5 साल पहले व्यक्ति ने उसे डरा धमकाकर उसके साथ बलात्कार किया। महिला ने इसका विरोध किया तो उसे धमकियां भी दी। आरोप है कि बलात्कार करने के दौरान निरंजन ने अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए। बाद में इन वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर महिला के साथ कई बार बलात्कार किया। निरंजन महिला से लाखों रुपए के सोने के जेवरात भी हड़प लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला सीकर का है।





