मनचले को अश्लील हरकतें करना पड़ा भारी, पुराने शहर में गुस्साई महिला ने की मनचले की पिटाई

मनचले को अश्लील हरकतें करना पड़ा भारी, पुराने शहर में गुस्साई महिला ने की मनचले की पिटाई

सवाई माधोपुर के पुराने शहर के खंडार बस स्टैंड पर एक मनचले को अश्लील हरकतें करना भारी पड़ गया। मनचले की अश्लील हरकतों से परेशान होकर एक महिला ने इस युवक की जमकर धुलाई कर दी। यहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो भी बना लिया। जिसमें महिला युवक के साथ मारपीट करती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, बुधवार शाम करीब 8.00-8.30 बजे के बीच बालेर से एक प्राइवेट बस में सवार होकर यह महिला और उसके दो बच्चे सवाई माधोपुर आए थे। जहां उसका पति उसे लेने आने वाला था। महिला के बालेर से बस में बैठते ही एक शराबी युवक महिला के पीछे पड़ गया। यह युवक महिला की ओर अश्लील हरकतें करने लगा। सवाई माधोपुर आते-आते महिला का गुस्सा फूट पड़ा। महिला ने सवाई माधोपुर आते ही अपने बच्चे को बस से नीचे उतरा और उस युवक की धुलाई कर दी। जानकारी के अनुसार महिला सवाई माधोपुर से दिल्ली जा रही थी। वह बालेर से सवाई माधोपुर आई थी। इसी दौरान यह वाकया सामने आया। यहां इस दौरान करीब 10 से 15 मिनट तक पूरा ड्रामा चला। मारपीट के दौरान युवक को जैसे ही युवक को मौका मिला। वह यहां से भाग खड़ा हुआ। मामले को कोतवाली थाना पुलिस का कहना है घटना को लेकर किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी‌।

  • Related Posts

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई श्रीगंगानगर। सीएम भजनलाल शर्मा ने एक ही भूखंड पर दो पट्टे…

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर छत्तरगढ़। छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में सत्तासर-खाजूवाला रोड पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार…

    You Missed

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला