शादी के बाद पत्नी के थे अवैध संबंध, पति को लग गई भनक और फिर उस रात छत पर इस हाल में मिले दोनों

शादी के बाद पत्नी के थे अवैध संबंध, पति को लग गई भनक और फिर उस रात छत पर इस हाल में मिले दोनों

रायपुर मारवाड़ के बर क्षेत्र के ग्राम आसन जिलेलाव में सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। प्रेम प्रसंग के चलते आरोपी ने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आसन जिलेलाव निवासी बाबूनाथ ने बर थाने में रिपोर्ट दी कि बुधवार सुबह उसके भांजे रमेशनाथ ने फोन पर सूचना दी कि वह अपने खेत पर गेहूं निकालने पाल लेने के लिए आसूनाथ के घर गया था। जब उसने पाल मांगा तो आसूनाथ ने मना करते हुए कहा कि उसने उसके मामा के बेटे निर्मलनाथ को रात में मार दिया छत पर जाकर देख ले। इस पर रमेशनाथ ने घर की छत पर जाकर देखा तो निर्मलनाथ और शांति देवी पत्नी आसूनाथ की रक्तरंजित शव पड़े थे। यह देखकर रमेशनाथ ने तुरंत अपने मामा बाबूनाथ को फोन किया, जिन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ जैतारण सतेंद्र नेगी तथा थानाधिकारी बर राजदीपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। जहां आरोपी आसन जिलेलाव निवासी आसूनाथ को हिरासत लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया।

  • Related Posts

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह बीकानेर। जिले में एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत कोटगेट थाना पुलिस ने हिस्ट्रीसीटर कई आरोपियों…

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा…

    You Missed

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: 50 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर: 50 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    आज आएंगे ये नेता और अभिनेता बीकानेर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

    आज आएंगे ये नेता और अभिनेता बीकानेर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा