23 वर्षीय विवाहिता को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, लुटे गहने और मोबाइल, बीकानेर सहित कई शहरो में रखा

23 वर्षीय विवाहिता को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, लुटे गहने और मोबाइल, बीकानेर सहित कई शहरो में रखा

श्रीगंगानगर। जिले के थाना खुईयां सरवर क्षेत्र के एक गांव से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां 23 वर्षीय विवाहित महिला को काम दिलाने के बहाने अपने साथ ले जाकर बंधक बनाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी वारदात के बाद महिला के सोने के आभूषण लूटकर फरार हो गया। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसका पति मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते हैं। 23 मार्च को आरोपी उसे बेहतर मजदूरी दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया और रास्ते में उसका मोबाइल छीन लिया, ताकि वह किसी से संपर्क न कर सके।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे करीब 10 दिनों तक बंधक बनाकर रखा और इस दौरान उसे राजस्थान के श्रीगंगानगर, जयपुर और बीकानेर सहित हरिद्वार तक घुमाया। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और बार-बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी उसे श्रीगंगानगर अपने एक परिचित के घर छोड़कर फरार हो गया। जाने से पहले वह महिला के सोने के गहने लूट ले गया और उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि 24 मार्च को ही महिला के लापता होने की शिकायत दर्ज करवा दी गई थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। यदि पुलिस ने तत्परता दिखाई होती, तो महिला को इतनी भयावह स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता।

पीड़िता ने किसी तरह एक व्यक्ति का फोन लेकर अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन उसे वापस अबोहर लेकर आए और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाकर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।

  • Related Posts

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम बीकानेर। नगर निगम और 6 नगरपालिकाओं के चुनाव नतीजों के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में…

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    You Missed

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता