दुकानदार ने मुफ्त में कचौरी नहीं दी तो बदमाशों ने जमकर पीटा, दे दी जान से मारने की धमकी

दुकानदार ने मुफ्त में कचौरी नहीं दी तो बदमाशों ने जमकर पीटा, दे दी जान से मारने की धमकी

डूंगरपुर जिले मे रात होते ही बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। बदमाश रात में दुकान में घुसकर व्यापारी से मुफ्त में सामान या फिर शराब पीने के लिए रुपए मांगते है। व्यापारी के मना करने पर उसके साथ मारपीट करते है। ऐसा ही मामला मंगलवार को शहर के बस स्टैंड के पास एक दुकान में सामने आया। यहां व्यापारी के साथ बदमाश ने मारपीट की।

जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा हाल डूंगरपुर निवासी राजेंद्र मांमया रेस्टोरेंट चलाता है। रोज की तरह मंगलवार पूरे दिन राजेंद्र ने दुकान पर व्यापारी किया और रात को वह घर जाने के लिए दुकान का सामान अंदर रख रहा था। यहां उसकी पत्नी भी मौजूद थी।

इस दौरान दो युवक दुकान पर आए और मुफ्त में कचौरी मांगने लगे। व्यापारी के मना करने पर वह उसके साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट करने लगे। इस दौरान बीच बचाव करने उसकी पत्नी आई तो वह उसके साथ भी दुर्व्यवहार करने लगे। दोनों युवकों ने लठ्ठ से दुकान में तोड़फोड की। व्यापारी बचने के लिए दुकान के अंदर चला गया तो, वह पीछे दौड़ते हुए दुकान के अंदर घुस गए और व्यापारी को मारने लगे। इस दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई।

जिसके बाद बदमाश दुकानदार को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेने के बाद बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। लेकिन पुलिस को बदमाशों के खिलाफ कोई सुराग नही मिला।

  • Related Posts

    बीकानेर में हाईवे पर ट्रक-ट्रेलर से भिड़ी कार, एक गंभीर घायल

    बीकानेर में हाईवे पर ट्रक-ट्रेलर से भिड़ी कार, एक गंभीर घायल बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में शुक्रवार देर रात करीब बारह बजे नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति…

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, ये रहेगा समय

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, ये रहेगा समय बीकानेर। होली त्यौहार के बाद यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने राहत भरा कदम उठाया…

    You Missed

    बीकानेर में हाईवे पर ट्रक-ट्रेलर से भिड़ी कार, एक गंभीर घायल

    बीकानेर में हाईवे पर ट्रक-ट्रेलर से भिड़ी कार, एक गंभीर घायल

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, ये रहेगा समय

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, ये रहेगा समय

    बदलने वाली है सूर्य और शुक्र की चाल, 3 राशियों को खूब मिलेगा पैसा!

    बदलने वाली है सूर्य और शुक्र की चाल, 3 राशियों को खूब मिलेगा पैसा!

    वैन-ट्रेलर की भिड़ंत में 2 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

    वैन-ट्रेलर की भिड़ंत में 2 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

    राजस्थान में ग्रीष्मावकाश की तिथि घोषित, जानें इस बार कब से कब तक स्कूलों में रहेगी छुट्टियां

    राजस्थान में ग्रीष्मावकाश की तिथि घोषित, जानें इस बार कब से कब तक स्कूलों में रहेगी छुट्टियां

    बीकानेर : शहर के इस क्षेत्र में नवजात का शव मिलने से फैली सनसनी

    बीकानेर : शहर के इस क्षेत्र में नवजात का शव मिलने से फैली सनसनी