लव स्टोरी का दुखद अंत: पति की मौत के बाद अब करिश्मा ने की खुदकुशी

लव स्टोरी का दुखद अंत: पति की मौत के बाद अब करिश्मा ने की खुदकुशी

राम भाकर की पत्नी करिश्मा ने गुरुवार सुबह 4 बजे अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों के प्रेम विवाह से नाराज करिश्मा के पीहर पक्ष के लोगों ने उसके पति सहदेव की हत्या गत 14 जून को कर दी थी। सहदेव का शव जायल थाना क्षेत्र के तेजासर गांव के मेहरवास रोड पर एक खेत में मिला था। सहदेव की हत्या के आरोप में उसके सगे चावा सहित अन्य आरोपी पकड़े जाने के बाद करिश्मा ने अपने पति की हत्या के आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की थी। करिश्मा पति की मौत का सदमा ज्यादा दिन सहन नहीं कर पाई और आज सुबह यानी गुरुवार तड़के उसने अपने ससुराल रातंगा में कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

रोल थाने के हेड कांस्टेबल नेनुराम ने बताया कि करिश्मा ने घर में ही फांसी लगाई है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिवार के लोगों ने बताया कि करिश्मा के पेट में दो-तीन महीने का गर्भ भी था, जो दो-तीन दिन पहले ही गिर गया था। एक तो पति की मौत और उसके बाद गर्भ गिरने से वह सदमे में थी। रोल थानाधिकारी राधाकिशन मीणा ने बताया कि करिश्मा का शव जायल अस्पताल की मोर्चरी भिजवाकर पोस्टमार्टम करवाया तथा परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच जायल तहसीलदार को सौंपी है। मामला नवविवाहिता का होने के कारण जांच कार्यपालक मजिस्ट्रेट के तौर पर जायल तहसीलदार को सौंपी गई है।

  • Related Posts

    बारात जा रहे दूल्हे के भाई समेत 2 की मौत, घर से 12 किमी दूर कार पलटी

    बारात जा रहे दूल्हे के भाई समेत 2 की मौत, घर से 12 किमी दूर कार पलटी बारात जा रही कार पलटने से दूल्हे के बड़े भाई सुरेश कुमार जाट…

    बीकानेर: 44 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर: 44 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर बीकानेर। शहर के व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया…

    You Missed

    बारात जा रहे दूल्हे के भाई समेत 2 की मौत, घर से 12 किमी दूर कार पलटी

    बारात जा रहे दूल्हे के भाई समेत 2 की मौत, घर से 12 किमी दूर कार पलटी

    बीकानेर: 44 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर: 44 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर में जलभराव से मिलेगी मुक्ति ड्रेनेज के लिए मंजूर हुए इतने करोड़

    बीकानेर में जलभराव से मिलेगी मुक्ति ड्रेनेज के लिए मंजूर हुए इतने करोड़

    शीतला अष्टमी है आज, ये रहेगा पूजन का शुभ मुहूर्त और उपासना विधि

    शीतला अष्टमी है आज, ये रहेगा पूजन का शुभ मुहूर्त और उपासना विधि

    करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, खेत में ट्रॉली हाईटेंशन लाइन के टच हुई

    करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, खेत में ट्रॉली हाईटेंशन लाइन के टच हुई

    बीकानेर : सडक पर अचानक गाड़ी के आगे पशु आने से हुआ हादसा, बाइक सवार व्यक्ति की मौत

    बीकानेर : सडक पर अचानक गाड़ी के आगे पशु आने से हुआ हादसा, बाइक सवार व्यक्ति की मौत