SOG ने अशोक गहलोत के सुरक्षाकर्मी को किया गिरफ्तार, ये है मामला
राजस्थान में SI भर्ती परीक्षा को लेकर एसओजी ने शुक्रवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी राजकुमार यादव और उनके पुत्र भरत यादव को गिरफ्तार किया। पिता-पुत्र को तीन दिन की रिमांड पर भेजा गया है। यह कार्रवाई शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे जयपुर में राजकुमार यादव के निवास से की गई।
एसओजी की जांच में सामने आया कि राजकुमार यादव ने बेटे के लिए सब इंस्पेक्टर का पेपर खरीदा था। राजकुमार यादव का बेटा भरत यादव भर्ती एग्जाम में पास हो गया था। इसके बाद फिजिकल में फेल हो गया। अशोक गहलोत के सीएम रहने के दौरान राजकुमार यादव उनकी सुरक्षा में तैनात था। प्रदेश में बीजेपी सरकार बनने के बाद भी अशोक गहलोत की सुरक्षा में लग गए थे।





