पत्नी ने नहाते हुए खुद का अश्लील वीडियो किया वायरल, पति पर आरोप लगाकर मांगे 10 लाख रुपए

पत्नी ने नहाते हुए खुद का अश्लील वीडियो किया वायरल, पति पर आरोप लगाकर मांगे 10 लाख रुपए

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने ही पति को हनीट्रैप के जाल में फंसाने और उससे 10 लाख रुपए ऐंठने की खतरनाक साजिश रची। महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर खुद का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और सारा दोष पति पर मढ़ते हुए उसे जेल भिजवाने की धमकी दी। पुलिस की साइबर जांच और सोशल मीडिया चैटिंग ने इस पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित पति की शादी वर्ष 2022 में हुई थी। शादी के शुरुआती दिनों से ही घर में कलह का माहौल था। पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी कभी भी ससुराल में रहने को तैयार नहीं थी और छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा कर अपने पीहर (मायके) चली जाती थी।

पति ने उसे खुश रखने के लिए अपनी क्षमता से बाहर जाकर नया मकान बनवाया और लाखों के जेवर भी दिलवाए, लेकिन पत्नी का व्यवहार नहीं बदला। जांच में सामने आया कि शादी के बाद भी महिला का एक अन्य युवक (प्रेमी) के साथ प्रेम प्रसंग जारी था। घटनाक्रम 20 मार्च 2026 को तब बदला, जब एक अज्ञात सोशल मीडिया अकाउंट से महिला का बाथरूम में नहाते हुए अश्लील वीडियो सार्वजनिक हो गया। वीडियो वायरल होते ही महिला और उसके साथियों ने यह प्रचारित करना शुरू कर दिया कि यह वीडियो उसके पति ने बनाया है और उसी ने इसे वायरल कर महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाई है।

  • Related Posts

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम बीकानेर। नगर निगम और 6 नगरपालिकाओं के चुनाव नतीजों के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में…

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    You Missed

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता