राजस्थान के 2000 से अधिक सरकारी विद्यालयों के लिए गुड न्यूज

राजस्थान के 2000 से अधिक सरकारी विद्यालयों के लिए गुड न्यूज

ब्यावर। राजस्थान के दो हजार से अधिक विद्यालयों में मार्च तक डिजिटल बोर्ड पहुंच जाएंगे। इनमें पहले चरण में उन विद्यालयों को शामिल किया गया है, जहां पर गणित व विज्ञान विषय के अध्यापक नहीं हैं। अब बिना शिक्षक के ही इन डिजिटल बोर्ड से विद्यार्थी प्री रिकार्ड पाठ्यक्रम से पढ़ सकेंगे। डिजिटल बोर्ड पर प्रतिदिन बगैर शिक्षक के ही विद्यार्थी पाठवार पढाई कर सकेंगे। विद्यार्थियों को विषय से संबंधित सारी जानकारी भी मिल सकेगी। राजस्थान की स्कूलों में जल्द ही दो हजार आठ डिजिटल बोर्ड लगाए जाएंगे। इससे अध्यापक की अनुपिस्थति में भी बच्चे प्री रिकार्ड पाठय सामग्री के जरिए पढ़ाई कर सकेंगे। यह कदम अध्यापकों की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होने देने के लिए उठाया गया है। इस पहल के तहत ब्यावर जिले में 138 स्कूलों की सूची तैयार की गई है। जहां गणित और विज्ञान के शिक्षक नहीं हैं। इन स्कूलों में पहले चरण में डिजिटल बोर्ड लगाए जाएंगे। जवाजा ब्लॉक में 37 उन स्कूलों को शामिल किया गया है, जिनमें गणित और विज्ञान के शिक्षक नहीं हैं। इनमें से 14 स्कूल ऐसी हैं जहां दोनों विषयों के शिक्षक नहीं हैं।

यह होता है डिजिटल बोर्ड
डिजिटल बोर्ड एक इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले होता है। जो शिक्षा, प्रस्तुतियों और अन्य प्रकार की जानकारी को प्रदर्शित करने के लिए उपयोग किया जाता है। यह एक इंटरैक्टिव डिस्प्ले होता है जो उपयोगकर्ताओं को सीधे स्क्रीन पर लिखने, ड्रॉ करने और अन्य इंटरैक्टिव गतिविधियों को करने की अनुमति देता है। डिजिटल बोर्ड पर डिजिटल सामग्री जैसे कि वीडियो, ऑडियो और फोटोज प्रदर्शित की जा सकती है। डिजिटल बोर्ड में सामग्री को स्टोर करने की क्षमता होती है, जिससे उपयोगकर्ता अपनी सामग्री को आसानी से एक्सेस कर सकते हैं। कालांश में पाठ्यक्रम के अनुसार विद्यार्थियों को संबंधित पाठ का अध्ययन करवा सकते हैं।

  • Related Posts

    बीकानेर में सामने आई शर्मनाक घटना: युवती से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप

    बीकानेर में सामने आई शर्मनाक घटना: युवती से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप बीकानेर। युवती और उसकी किशोरी बहन से बलात्कार, छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग करने के…

    बीकानेर : दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, एक चालक मौत, दूसरा फरार 

    बीकानेर : दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, एक चालक मौत, दूसरा फरार  बीकानेर। कोलायत क्षेत्र के झझु गांव के पास दो ट्रकों की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में एक ट्रक…

    You Missed

    विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का, पुलिस ने हिरासत में लिया

    विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का, पुलिस ने हिरासत में लिया

    बीकानेर में सामने आई शर्मनाक घटना: युवती से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप

    बीकानेर में सामने आई शर्मनाक घटना: युवती से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप

    बीकानेर : दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, एक चालक मौत, दूसरा फरार 

    बीकानेर : दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, एक चालक मौत, दूसरा फरार 

    बीकानेर में दर्दनाक हादसा: डिग्गी में डूबने से नानी और दोहिते की मौत

    बीकानेर में दर्दनाक हादसा: डिग्गी में डूबने से नानी और दोहिते की मौत

    पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला, पीबीएम में पीठ में धंसे चाकू को सर्जरी कर निकाला

    पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला, पीबीएम में पीठ में धंसे चाकू को सर्जरी कर निकाला

    बीकानेर: केस में गवाही देने आए कर्नाटक के युवकों पर हमला, आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर

    बीकानेर: केस में गवाही देने आए कर्नाटक के युवकों पर हमला, आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर