छात्रा ने युवक से परेशान होकर किया सुसाइड:घर में ही लगाया फंदा

छात्रा ने युवक से परेशान होकर किया सुसाइड:घर में ही लगाया फंदा
पाली। एससी की छात्रा ने घर पर चाय बनाई और माता-पिता के साथ चाय पी। इसके 1 घंटे बाद ही कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। परिजनों ने एक युवक पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए नामजद मामला दर्ज कराया है। घटना पाली जिले के सादड़ी थाना क्षेत्र में बुधवार शाम करीब 4 बजे की है।थानाधिकारी हनवंतसिंह सोढ़ा ने बताया- 21 वर्षीय छात्रा ने बुधवार दोपहर करीब 3 बजे चाय बनाई थी। माता-पिता के साथ चंदा ने भी चाय पी। इसके बाद उसने घर के एक कमरे में पंखे के हुक पर रस्सी से फंदा लगा लिया। परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। SHO सोढ़ा ने बताया कि छात्रा के परिजनों ने एक युवक पर उसे परेशान करने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि युवक बार-बार फोन और मैसेज कर छात्रा को परेशान कर रहा था। इस बारे में छात्रा ने अपने माता-पिता को भी बताया था। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

  • Related Posts

    बीकानेर में बदमाशों के हौसले बुलंद, पीबीएम में घायल युवक पर हमला करने पहुंचे हथियारबंद

    बीकानेर में बदमाशों के हौसले बुलंद, पीबीएम में घायल युवक पर हमला करने पहुंचे हथियारबंद बीकानेर। शहर में पिछले कुछ दिनों से मारपीट, फायरिंग की घटना सामने आ रही है।…

    बीकानेर: बंद मकान में सेंधमारी, ताले तोड़ गहनों के साथ घरेलू सामान भी किया पार

    बीकानेर: बंद मकान में सेंधमारी, ताले तोड़ गहनों के साथ घरेलू सामान भी किया पार बीकानेर। बंद मकान में चोरों द्वारा सेंधमारी कर माल पार कर ले जाने की खबर…

    You Missed

    बीकानेर में बदमाशों के हौसले बुलंद, पीबीएम में घायल युवक पर हमला करने पहुंचे हथियारबंद

    बीकानेर में बदमाशों के हौसले बुलंद, पीबीएम में घायल युवक पर हमला करने पहुंचे हथियारबंद

    बीकानेर: बंद मकान में सेंधमारी, ताले तोड़ गहनों के साथ घरेलू सामान भी किया पार

    बीकानेर: बंद मकान में सेंधमारी, ताले तोड़ गहनों के साथ घरेलू सामान भी किया पार

    बीकानेर: युवक की अश्लील वीडियों बनाकर रुपये मांगे व मानसिक रुप से किया परेशान

    बीकानेर: युवक की अश्लील वीडियों बनाकर रुपये मांगे व मानसिक रुप से किया परेशान

    पुलिस-गैंगस्टर में मुठभेड़, हार्डकोर बदमाश के पैर में लगी गोली, हॉस्पिटल के बाहर पुलिस तैनात

    पुलिस-गैंगस्टर में मुठभेड़, हार्डकोर बदमाश के पैर में लगी गोली, हॉस्पिटल के बाहर पुलिस तैनात

    2 साल से रिहायशी इलाके में चल रही थी मौत की फैक्ट्री, प्रशासन चेतता तो बच सकती थीं 8 जानें

    2 साल से रिहायशी इलाके में चल रही थी मौत की फैक्ट्री, प्रशासन चेतता तो बच सकती थीं 8 जानें

    बीकानेर में नगर निगम करोड़ों की लागत से तैयार कर रहा ये प्रोजेक्ट, पढ़े खबर

    बीकानेर में नगर निगम करोड़ों की लागत से तैयार कर रहा ये प्रोजेक्ट, पढ़े खबर