तबादले से अवसाद में आए रेलवे कर्मचारी ने दी जान

तबादले से अवसाद में आए रेलवे कर्मचारी ने दी जान

पुलिस के अनुसार सोमलपुर दीपदर्शन कॉलोनी निवासी रियाजुल हक (58) पुत्र मोहम्मद सिराज सोमवार सुबह पड़ोस के निर्माणाधीन मकान की छत में फंदे पर लटका मिला। मृतक के पुत्र अयाजुल्ला व अमानुल हक पड़ोसियों की मदद से शव को फंदे से उतार कर जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर रामगंज थाने से हैडकांस्टेबल योगेश कुमार ने मृतक के पास मिला सुसाइड नोट जब्त कर लिया। पुलिस ने संदिग्ध हालात में मृत्यु का प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है।

जानकारी के अनुसार रियाजुल हक अजमेर मंडल की प्रिंटिंग प्रेस में मुख्य डिपो सामग्री अधीक्षक के पद पर कार्यरत था। गत दिनों आबूरोड तबादला होने के बाद से वह अवसाद में था। जिसके चलते उसने पड़ोस में बन रहे नए मकान की छत से लटक कर जान दे दी। रातभर घर नहीं आने पर परिजनों को सुबह रियाजुल हक फंदे पर लटका मिला।

  • Related Posts

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम बीकानेर। नगर निगम और 6 नगरपालिकाओं के चुनाव नतीजों के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में…

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    You Missed

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता