बहनों से छेड़छाड़, फिर लाठी-सरियों से हमला, सड़क पर बेहोश मिलीं

बहनों से छेड़छाड़, फिर लाठी-सरियों से हमला, सड़क पर बेहोश मिलीं

2 बहनों के साथ छेड़छाड़ और फिर उन पर हमले का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने बताया कि कुछ कार सवार बदमाश बीते 10 दिनों से उनका पीछा कर रहे थे। गुरुवार (21 अगस्त) को उन्होंने लाठी-सरियों से हमला कर दिया। मारपीट के बाद सड़क पर बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला हॉस्पिटल में एडमिट कराया है। हॉस्पिटल में होश आने पर उन्होंने परिवार को आपबीती बताई। घटना जिले के चिकसाना थाना क्षेत्र की है। छोटी बहन ने बताया कि मैं और मेरी बड़ी बहन भरतपुर पढ़ने आते हैं। कुछ लोग हमारा 10 दिनों से पीछा कर रहे थे। गुरुवार शाम करीब 4 बजे जब हम घूमने के लिए जा रहे थे तो, कुछ लोगों ने हमारे आगे गाड़ी लगा दी। फिर 2 से 3 लोग निकले और उन्होंने हम दोनों पर लाठी, सरियों से हमला कर दिया। नाबालिग ने बताया कि मैं हमलावरों के सामने आने पर उनकी पहचान कर लूंगी। मुझे इतना नहीं पता कि उनका नाम क्या है। उन्होंने मेरे पैर में लोहे के पाइप मारे हैं। बदमाश मेरी बड़ी बहन का फोन भी छीनकर ले गए।

 

  • Related Posts

    आखिरी ट्रिप, अब एक साथ घर पहुंचेंगे दोस्तों के शव, 3 घरों के बुझे चिराग

    आखिरी ट्रिप, अब एक साथ घर पहुंचेंगे दोस्तों के शव, 3 घरों के बुझे चिराग कोटा जिले से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार अब जानलेवा साबित हो रही…

    बीकानेर: नेशनल हाईवे पर हादसा, कैम्पर ट्रेलर से भिड़ी, दो घायल

    बीकानेर: नेशनल हाईवे पर हादसा, कैम्पर ट्रेलर से भिड़ी, दो घायल बीकानेर। जामसर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर गुरुवार को सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक कैम्पर गाड़ी…

    You Missed

    आखिरी ट्रिप, अब एक साथ घर पहुंचेंगे दोस्तों के शव, 3 घरों के बुझे चिराग

    आखिरी ट्रिप, अब एक साथ घर पहुंचेंगे दोस्तों के शव, 3 घरों के बुझे चिराग

    बीकानेर: नेशनल हाईवे पर हादसा, कैम्पर ट्रेलर से भिड़ी, दो घायल

    बीकानेर: नेशनल हाईवे पर हादसा, कैम्पर ट्रेलर से भिड़ी, दो घायल

    बीकानेर: आखिर ऐसा क्या हुआ की 20 प्रतिष्ठानों को करना पड़ा सीज

    बीकानेर: आखिर ऐसा क्या हुआ की 20 प्रतिष्ठानों को करना पड़ा सीज

    राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, दो दिन आंधी-बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट

    राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, दो दिन आंधी-बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट

    बीकानेर: अगर बकाया है ये टैक्स तो चल-अचल संपत्ति भी होगी जब्त, पढ़ें खबर

    बीकानेर: अगर बकाया है ये टैक्स तो चल-अचल संपत्ति भी होगी जब्त, पढ़ें खबर

    बीकानेर : रेलवे स्टेशन के पास घायल अवस्था में मिला व्यक्ति, अस्पताल पहुंचाया

    बीकानेर : रेलवे स्टेशन के पास घायल अवस्था में मिला व्यक्ति, अस्पताल पहुंचाया