मौसम विभाग का डबल अलर्ट, राजस्थान के इन 21 जिलों में आज बारिश का अनुमान

मौसम विभाग का डबल अलर्ट, राजस्थान के इन 21 जिलों में आज बारिश का अनुमान

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने रविवार को 5 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 16 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के जारी Prediction के अनुसार तीन घंटे में सिरोही, जालौर, भरतपुर, दौसा करौली जिलों और आस-पास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही मेघगर्जन, आकाशीय बिजली व सतही तेज हवा चलने की संभावना है। इस दौरान अंधड़ जिसकी गति 30-50 KMPH रहने की संभावना है।

राजस्थान के 16 जिलों के लिए येलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने राजस्थान के 16 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके तहत राजस्थान के जयपुर, अलवर, धौलपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़, नागौर, अजमेर, भीलवाड़ा, पाली, राजसमंद, उदयपुर, बाडमेर के अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही आकाशीय बिजली चमकेगी। इस दौरान 20-30 KMPH गति से तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम केन्द्र के अनुसार जोधपुर संभाग के कुछ भागों में 13 से 15 जुलाई के दौरान भारी और कहीं-कहीं अतिभारी बारिश होने, बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है। मध्यम से तेज बारिश की गतिविधियां 16-17 जुलाई को भी जारी रहने की प्रबल संभावना है।

  • Related Posts

    4 मंजिला बिल्डिंग में आग, 9 मौतें:इनमें 3 लड़कियां, दमकल ने 10 लोगों का रेक्स्यू किया

    4 मंजिला बिल्डिंग में आग, 9 मौतें:इनमें 3 लड़कियां, दमकल ने 10 लोगों का रेक्स्यू किया दिल्ली के पालम स्थित साध नगर में एक रिहायशी 4 मंजिला बिल्डिंग में बुधवार…

    राजस्थान में आईएमडी का बड़ा अलर्ट: 18,19,20 मार्च को 21 जिलों में तेज आंधी, जानें पूरा मौसम अपडेट

    राजस्थान में आईएमडी का बड़ा अलर्ट: 18,19,20 मार्च को 21 जिलों में तेज आंधी, जानें पूरा मौसम अपडेट राजस्थान में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम…

    You Missed

    4 मंजिला बिल्डिंग में आग, 9 मौतें:इनमें 3 लड़कियां, दमकल ने 10 लोगों का रेक्स्यू किया

    4 मंजिला बिल्डिंग में आग, 9 मौतें:इनमें 3 लड़कियां, दमकल ने 10 लोगों का रेक्स्यू किया

    राजस्थान में आईएमडी का बड़ा अलर्ट: 18,19,20 मार्च को 21 जिलों में तेज आंधी, जानें पूरा मौसम अपडेट

    राजस्थान में आईएमडी का बड़ा अलर्ट: 18,19,20 मार्च को 21 जिलों में तेज आंधी, जानें पूरा मौसम अपडेट

    बीकानेर में आप भी इस जगह खड़ी करते हो गाड़ी तो हो जाओ सावधान 

    बीकानेर में आप भी इस जगह खड़ी करते हो गाड़ी तो हो जाओ सावधान 

    नवरात्र से पहले बना अष्टादश योग, आज से इन 5 राशियों का अच्छा टाइम शुरू

    नवरात्र से पहले बना अष्टादश योग, आज से इन 5 राशियों का अच्छा टाइम शुरू

    बीकानेर शहर में फिजूल बहा लाखों लीटर पानी, घरों में घुसा पानी, गलियां बनीं नदी

    बीकानेर शहर में फिजूल बहा लाखों लीटर पानी, घरों में घुसा पानी, गलियां बनीं नदी

    बीकानेर में एसयूवी सवार ने बाइक सवार को उड़ाया, 7 फीट हवा में उछले

    बीकानेर में एसयूवी सवार ने बाइक सवार को उड़ाया, 7 फीट हवा में उछले