सर्द हुआ मौसम… आईएमडी ने इन जिलों में जारी किया बारिश का अलर्ट

सर्द हुआ मौसम… आईएमडी ने इन जिलों में जारी किया बारिश का अलर्ट

जयपुर। प्रदेश में फिर से मौसम के बदले मिजाज से सर्दी के तेवर तीखे हो चले हैं। पहाड़ी राज्यों से आ रही बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है तो कोहरे के कारण आम जनजीवन भी मानों ठहर सा गया है। बीती रात राजधानी जयपुर समेत कई इलाकों में पारे में बढ़ोतरी दर्ज हुई। कुछ जिलों में रात का तापमान दहाई अंक के पार चला गया। हालांकि मौसम विभाग ने आगामी दिनों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर सर्दी का जोर बढ़ने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी अगले एक दो दिन तक पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ बर्फ गिरने की संभावना है। 10-12 जनवरी के बीच पश्चिमी हिमालयी राज्यों में एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। जिसके चलते प्रदेश के मैदानी इलाकों में भी बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। ऐसे में प्रदेश में माह के पहले पखवाड़े में कड़ाके की सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद फिलहाल कम है।

कोहरा ,बारिश से सुबह का आगाज
जयपुर समेत कई जिलों में अलसुबह घना कोहरा छाया रहा और धूप की तपिश भी कोहरे के चलते मद्दम रही। दौसा जिले लवाण क्षेत्र में घने कोहरे के साथ हल्की बूंदाबांदी होने और तेज सर्द हवा चलने से सर्दी का जोर बढ़ गया। मौसम विभाग ने आज अलवर और भरतपुर जिले में कहीं कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। जयपुर शहर में भी सप्ताहभर बाद फिर से कोहरे ने दस्तक दी। हालांकि रात के तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हुई लेकिन कोहरे के कारण सुबह मौसम का मिजाज सर्द रहा।

  • Related Posts

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज जालोर जिले के मोरसीम गांव में शादी समारोह में डांस कर रही बिजनेसमैन की…

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित बीकानेर। बीकानेर जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में फरार आरोपियों…

    You Missed

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

    राजस्थान में 28 और 30 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

    राजस्थान में 28 और 30 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट