राजस्थान में आज बारिश और ओले गिरने का अलर्ट, इतनी स्पीड से चल सकती है हवा

राजस्थान में आज बारिश और ओले गिरने का अलर्ट, इतनी स्पीड से चल सकती है हवा

बीकानेर। राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से लगातार दूसरे दिन भी पूरे प्रदेश में बादल छाए। गुरुवार दोपहर बाद चूरू, गंगानगर के कुछ एरिया में इस सिस्टम के असर से हल्की बारिश हुई। बादल छाने और बारिश होने से कई शहरों में दिन के तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हुई। वहीं, मौसम विभाग ने आज भी 10 जिलों में आंधी-बारिश और ओले गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे के दौरान गंगानगर में 2.2MM और चूरू के एरिया में 1MM से भी कम बारिश हुई।

इनके अलावा गंगानगर, बीकानेर, सीकर, जयपुर, नागौर, जैसलमेर, जोधपुर, अजमेर, दौसा, भरतपुर, अलवर, झुंझुनूं, जोधपुर, पाली, बाड़मेर और कोटा संभाग के जिलों में बादल छाए। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में कल देर शाम को तेज हवा भी चली। मौसम के इस बदलाव से कल बाड़मेर में अधिकतम तापमान 31.6, जैसलमेर में 30.5, जोधपुर में 32.4, बीकानेर में 27.4, चूरू में 27.8, गंगानगर में 22.1, पिलानी में 24, अजमेर में 32.3, कोटा में 34.9 और उदयपुर में अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजधानी जयपुर में कल दिनभर आसमान में बादल छाए, जिससे हल्की गर्मी और उमस जैसा मौसम रहा। जयपुर में अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने आज बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर, अलवर, दौसा और भरतपुर जिलों में 30 से 40KM प्रतिघंटा की स्पीड से तेज हवा चलने की संभावना व्यक्त की है। केंद्र ने इन जिलों में बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के साथ ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। 1 मार्च को इस सिस्टम का असर पूर्वी और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में दोपहर तक आंशिक तौर पर रह सकता है। 2 मार्च से प्रदेश में एक बार फिर मौसम शुष्क होगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी।

  • Related Posts

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह बीकानेर। जिले में एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत कोटगेट थाना पुलिस ने हिस्ट्रीसीटर कई आरोपियों…

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा…

    You Missed

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: 50 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर: 50 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    आज आएंगे ये नेता और अभिनेता बीकानेर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

    आज आएंगे ये नेता और अभिनेता बीकानेर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा