बीकानेर में आवारा पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत, अस्पताल में रखवाया शव

बीकानेर में आवारा पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत, अस्पताल में रखवाया शव

बीकानेर के नापासर क्षेत्र में एक बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत हो गई। ये युवक अपनी बाइक पर जा रहा था कि रास्ते में एक पशु से टकरा गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया था।

नापासर थानाधिकारी लक्ष्मण सुथार ने बताया कि घटना रविवार रात करीब 10 बजे की है। नापासर–गुसाईसर सड़क पर ये दर्दनाक हादसा हुआ। सिंथल निवासी गोपी नायक उम्र 22 साल अपनी बाइक से नापासर से गुसाईसर की ओर जा रहा था। इस दौरान अचानक सड़क पर आए एक पशु से टकरा गया और गंभीर रूप से गिर पड़ा। गिरते ही युवक अचेत हो गया। राहगीरों ने उसे संभाला लेकिन होश नहीं आया। इस पर पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही नापासर थाने के एएसआई कविंद्र कुमार पुलिस जाप्ते सहित मौके पर पहुंचे और घायल युवक को नापासर हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को नापासर हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

आवारा पशु बनते है मौत का कारण
बीकानेर के कई मार्गों पर रात के समय आवारा पशुओं को सड़क पर छोड़ दिया जाता है। ये आवारा पशु सड़क के बीच बैठते हैं जो अंधेरे में दिखाई नहीं देते। कई बार कार भी इन पशुओं से टकराने के कारण पलट जाती है। जयपुर रोड पर भी ऐसे हादसे होते रहे हैं।

  • Related Posts

    बीकानेर से पश्चिमी विक्षोभ को लेकर आई ये खबर, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम

    बीकानेर से पश्चिमी विक्षोभ को लेकर आई ये खबर, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश जिलों में आने वाले दिनों में तापमान में दो से…

    बीकानेर: इतने वाहन विभागीय राडार पर, अब सख्त कार्रवाई की तैयारी

    बीकानेर: इतने वाहन विभागीय राडार पर, अब सख्त कार्रवाई की तैयारी बीकानेर। भारत सीरीज (बीएच) के वाहन मालिकों की लापरवाही अब भारी पड़ने वाली है। परिवहन विभाग ने बकाया मोटरयान…

    You Missed

    बीकानेर से पश्चिमी विक्षोभ को लेकर आई ये खबर, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम

    बीकानेर से पश्चिमी विक्षोभ को लेकर आई ये खबर, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम

    बीकानेर: इतने वाहन विभागीय राडार पर, अब सख्त कार्रवाई की तैयारी

    बीकानेर: इतने वाहन विभागीय राडार पर, अब सख्त कार्रवाई की तैयारी

    बीकानेर: बिजली व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए बड़ा निर्णय, पढ़े ये खबर

    बीकानेर: बिजली व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए बड़ा निर्णय, पढ़े ये खबर

    बीकानेर: प्रॉपर्टी डीलर की मौत, नुकसान से परेशान होकर कुंड में कूदकर दी जान

    बीकानेर: प्रॉपर्टी डीलर की मौत, नुकसान से परेशान होकर कुंड में कूदकर दी जान

    दिनदहाड़े बदमाशों ने युवक को 4 गोलियां मारी, इलाके में फैली दहशत

    दिनदहाड़े बदमाशों ने युवक को 4 गोलियां मारी, इलाके में फैली दहशत

    कॉन्स्टेबल की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस क्वार्टर में जमीन पर पड़ा था शव

    कॉन्स्टेबल की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस क्वार्टर में जमीन पर पड़ा था शव