गैस टैंकर में घुसी तेज रफ्तार जीप, 2 की मौत, चकनाचूर हो गई गाड़ी

गैस टैंकर में घुसी तेज रफ्तार जीप, 2 की मौत, चकनाचूर हो गई गाड़ी

पाली। नेशनल हाईवे-62 पर तेज रफ्तार जीप आगे चल रहे गैस टैंकर से टकरा गई। इस भीषण हादसे में ड्राइवर समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जीप में फंसे शवों को पुलिस और ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला। गनीमत रही कि गैस टैंकर खाली था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सुमेरपुर थाने के एएसआई मांगीलाल सोलंकी ने बताया- पंजाब से राजस्थान में सिरोही के पिंडवाड़ा को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-62 पर सुमेरपुर के पालड़ी जोड़ पुलिया के पास सोमवार दोपहर करीब 3 बजे हादसा हुआ। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार जीप टैंकर के पिछले हिस्से से टकरा गई। इससे टैंकर का प्लेटफॉर्म जीप में भीतर तक घुस गया। हादसे में दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

पुलिस के अनुसार- जीप में दोनों युवकों की बॉडी बुरी तरह फंस गई, जिन्हें मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। मृतकों की पहचान सिरोही जिले के तेलबी कृष्णगंज निवासी खेताराम पुत्र नवाराम और लक्ष्मण पुत्र असलाराम देवासी के रूप में हुई है। फिलहाल शवों को सुमेरपुर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। जानकारी के अनुसार- जीप में युवक सिरोही की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे करवाकर यातायात सुचारू करवाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। टैंकर भारत पेट्रोलियम का LPG का था।

  • Related Posts

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी भारतीय जनता पार्टी बूंदी जिले के पूर्व जिला प्रवक्ता एवं भाजपा…

    15 जून को बनेगा महासंयोग, इन राशियों के जीवन में लगेगा खुशियां का ढेर!

    15 जून को बनेगा महासंयोग, इन राशियों के जीवन में लगेगा खुशियां का ढेर! Budhaditya Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का गोचर एक बेहद महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है.…

    You Missed

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    15 जून को बनेगा महासंयोग, इन राशियों के जीवन में लगेगा खुशियां का ढेर!

    15 जून को बनेगा महासंयोग, इन राशियों के जीवन में लगेगा खुशियां का ढेर!

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

    बीकानेर: बजरी की खान में खड़े ट्रेलर में लगी आग, धूं-धूं कर जला ट्रेलर

    बीकानेर: बजरी की खान में खड़े ट्रेलर में लगी आग, धूं-धूं कर जला ट्रेलर

    बीकानेर में यहां आमने-सामने से भिड़ी बाइक, तीन घायल, दो रैफर

    बीकानेर में यहां आमने-सामने से भिड़ी बाइक, तीन घायल, दो रैफर