सड़क हादसे में पति-पत्नी सहित 4 की मौत, सत्संग सुनने डेरा ब्यास जा रहे लोगों की कार को ट्रक ने मारी टक्कर

सड़क हादसे में पति-पत्नी सहित 4 की मौत, सत्संग सुनने डेरा ब्यास जा रहे लोगों की कार को ट्रक ने मारी टक्कर

पंजाब के फिरोजपुर में सड़क हादसे में हनुमानगढ़ के नोहर के रहने वाले मां-बेटी सहित 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 2 लोग गंभीर घायल हो गए। डेरा ब्यास सत्संग जा रहे क्रेटा कार सवार लोगों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा जीरा सदर थाना इलाके के अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे 54 पर शुक्रवार शाम 4 बजे हुआ। जीरा सदर थाना के एसएचओ बलजिंदर सिंह ने बताया कि चेतन (43) पुत्र लालचंद और उसकी पत्नी कोमल (42), पार्वती देवी पत्नी किशन लाल, उसका बेटा जितेंद्र (35), बहू डिंपल (32), भाविशा (06) पुत्री चेतन निवासी नोहर जिला हनुमानगढ़ क्रेटा गाड़ी में सवार होकर सत्संग के लिए डेरा ब्यास जा रहे थे। जब जीरा में अमृतसर-बठिंडा राष्ट्रीय राजमार्ग-54 पर गांव मलसियां कलां के पास पहुंचे तो उनकी गाड़ी की सामने से आ रहे ट्रक के साथ आमने-सामने की टक्कर हो गई। एसएचओ बलजिंदर सिंह ने बताया कि टक्कर इतनी भयानक थी कि इसमें क्रेटा कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में कोमल, जितेंद्र, डिंपल और भाविशा की मौत हो गई। हादसे में दो को गंभीर हालत में जीरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर लुधियाना रेफर कर दिया। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल जीरा में रखा गया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक ट्रक चालक के साथ मारपीट कर 1.25 लाख…

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन जयपुर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार ने बीमा…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

    बीकानेर: भतीजे ने चाची पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल रेफर

    बीकानेर: भतीजे ने चाची पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल रेफर

    बीकानेर: घर का गेट तोड़कर घुसे हमलावर, युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी दी

    बीकानेर: घर का गेट तोड़कर घुसे हमलावर, युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी दी

    बीकानेर: दो कारों की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत, बाइपास पर हुआ हादसा

    बीकानेर: दो कारों की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत, बाइपास पर हुआ हादसा

    बीकानेर में इस जगह आपसी लेनदेन को लेकर चाकू और रॉड से हमला, कई घायल

    बीकानेर में इस जगह आपसी लेनदेन को लेकर चाकू और रॉड से हमला, कई घायल