रेलवे स्टोर से चोरी करने के मामले में आरपीएफ की कार्रवाई, कईयों को लिया हिरासत में, पूछताछ जारी

रेलवे स्टोर से चोरी करने के मामले में आरपीएफ की कार्रवाई, कईयों को लिया हिरासत में, पूछताछ जारी

Bikaner Railway Station in railway colony,Bikaner - Railway Enquiry Services near me in Bikaner - Justdial

बीकानेर। रेलवे स्टोर से लाखों रुपए के कॉपर चोरी होने के मामले में आरपीएफ ने कार्रवाई की है। आरपीएफ को इस कार्रवाई को अंजाम तक पहुंचाने में एक सप्ताह का समय लग गया। आज आरपीएफ की टीम ने कुछ कबाडिय़ों के यहां दबिश देकर कबाड़ का काम करने वाल ेलोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। दरअसल, 31 अक्टूबर को रेलवे के संज्ञान में आया कि स्टोर से माल गायब हो रहा है। जिस पर रेलवे की और से अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार स्टोर में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की कमी और पीछे की दीवार टूटी हालात में होने के चलते चोरों ने इसमें सेंधमारी की और करीब दो महीन तक सेंधमारी करते रहे। चोरों ने स्टोर से रेलवे की संपति को नुकसान पहुंचाते हुए लाखों का माला पार कर लिया।

grp co bikaner Archives - NewsFastWeb

जानकारी के अनुसार करीब 17 लाख का माल पार किया गया है। जिसके बाद आरपीएफ ने इस सम्बंध में जांच शुरू की। आरपीएफ के निरीक्षक सुभाष विश्नोई के अनुसार आरपीएफ आईजी ज्योति,मंडल सुरक्षा आयुक्त संजय चीसा के निर्देशन में जांच शुरू की गयी। उस समय किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं होने के चलते सर्वप्रथम साइबर टीम की मदद ली गयी। साइबर टीम के सहयोग से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में करीब 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों को खंगाले गए। जिसके बाद कुछ संदिग्धों को चिन्हित किया गया। पांच नवम्बर को कालु उर्फ राजु से पूछताछ की गयी। जिसमें कालु की निशानदेही पर कई और लोगों को चिन्हित किया गया।

112 Bikaner Station Stock Photos - Free & Royalty-Free Stock Photos from Dreamstime

विश्रोई के अनुसार इसके बाद टीम ने दो और लोगों को दबोचा गया जो कि रेलवे माल पार कर रहे थे। जिनसे पुछताछ में चोरी का माल खरीदने वालों के बारे में जानकारी जुटाई गयी। जांच में परते खुलने के बाद जेल से एक कबाड़ी को प्रोडेक्शन वारंट पर लाया गया। इसी के तहत आज पूगल रोड़ पर दबिश देकर एक कबाड़ी के खोखे में तलाशी ली गयी। बिश्नोई के अनुसार रेलवे स्टोर से माल पार करने के संबंध में फिलहाल कबाडिय़ों से पूछताछ की जा रही है। जो भी इस वारदात में शामिल पाया जाएगा, उसे गिरफ्तार कर जेल भिजवाया जाएगा। कार्रवाई करने वाली टीम में आईजी आरपीएफ ज्योति,मंडल सुरक्षा आयुक्त संजय चीसा,निरीक्षक राजकुमार, रणवीर, एसआई अजय,प्रवीण,रवि,हैड कांस्टेबल ताराचंद, साइबर एक्सपर्ट हेड कांस्टेबल धैरूराम,किशोर कुमार,कांस्टेबल श्यामाराम,सुरेश,छेलुदान का सहयोग रहा।

आज की प्रमुख खबरें ⇔

  • Related Posts

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत Lakshmi Narayan Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल को जीवन के उतार-चढ़ाव से…

    घर में घुसकर रॉड-डंडों से पीटा, दीवार कूदकर घुसे आरोपी

    घर में घुसकर रॉड-डंडों से पीटा, दीवार कूदकर घुसे आरोपी सादुलपुर क्षेत्र में एक युवक पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस…

    You Missed

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

    घर में घुसकर रॉड-डंडों से पीटा, दीवार कूदकर घुसे आरोपी

    घर में घुसकर रॉड-डंडों से पीटा, दीवार कूदकर घुसे आरोपी

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत