शराब की दुकान में सेल्समैन फंदे पर लटका मिला, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी मौत का जिम्मेदार मैं खुद

शराब की दुकान में सेल्समैन फंदे पर लटका मिला, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी मौत का जिम्मेदार मैं खुद

नेशनल हाईवे 911 पर शराब सेल्समैन सोमवार सुबह दुकान में फंदे पर लटकता मिला। सेल्समैन रोजाना की तरह दुकान में सोया था। बॉडी के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें मौत को किसी को जिम्मेदार नहीं बताया गया है। मृतक की पहचान सागर पुत्र कारज सिंह निवासी 2 एसटीआर के रूप में हुई है। सुसाइड में नोट में लिखा है कि-उसकी मौत के लिए कोई अन्य जिम्मेदार नहीं है। नोट में उसने अपने बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान देने और दुनियादारी से दूर रहने की सलाह दी है। सागर ने बड़े भाई से माफी मांगते हुए लिखा कि मेरी जिंदगी इतनी ही थी, इसके लिए मैं खुद जिम्मेदार हूं।

रात में दुकान में ही सोता था

घड़साना थाने के हेड कॉन्स्टेबल राजेन्द्र प्रसाद ने बताया-जांच में सामने आया है कि सागर शराब दुकान पर ही कार्यरत था। रात के समय रोजाना दुकान में सोता था। रविवार रात को भी वह दुकान में ही था और सोमवार सुबह उसका शव फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे और शव को मॉर्च्युरी में रखवाया गया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। सुसाइड नोट की भी जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    खुल्ले रुपए को लेकर विवाद, होटल-पुलिस वाहनों पर किया पथराव

    खुल्ले रुपए को लेकर विवाद, होटल-पुलिस वाहनों पर किया पथराव जयपुर के विधानी चौराहा पर खुल्ले रुपए को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दो पक्षों…

    5 दिन से गायब युवक का मिला शव, बिना किसी को बताए घर से चला गया था

    5 दिन से गायब युवक का मिला शव, बिना किसी को बताए घर से चला गया था चूरू जिले के सदर थाना क्षेत्र के गांव गाजसर स्थित गिनानी में गुरुवार…

    You Missed

    खुल्ले रुपए को लेकर विवाद, होटल-पुलिस वाहनों पर किया पथराव

    खुल्ले रुपए को लेकर विवाद, होटल-पुलिस वाहनों पर किया पथराव

    5 दिन से गायब युवक का मिला शव, बिना किसी को बताए घर से चला गया था

    5 दिन से गायब युवक का मिला शव, बिना किसी को बताए घर से चला गया था

    जानें कक्षा 9वीं व 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं कब से होगी शुरू और कब आएगा परिणाम

    जानें कक्षा 9वीं व 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं कब से होगी शुरू और कब आएगा परिणाम

    बीकानेर: युवक के साथ मारपीट कर गाड़ी में की तोडफोड़, सोने की चैन छीनकर भागे

    बीकानेर: युवक के साथ मारपीट कर गाड़ी में की तोडफोड़, सोने की चैन छीनकर भागे

    बीकानेर: दर्दनाक हादसा में पिकअप की टक्कर से 6 वर्षीय बालक की मौत

    बीकानेर: दर्दनाक हादसा में पिकअप की टक्कर से 6 वर्षीय बालक की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: कोर्ट परिसर में बम की सूचना के बाद मची अफरातफरी

    बीकानेर ब्रेकिंग: कोर्ट परिसर में बम की सूचना के बाद मची अफरातफरी