अगले 2 दिन बंद रहेंगे स्कूल, बच्चों को मिलेगी लगातार 3 दिन की छुट्टियां, जानें कारण

अगले 2 दिन बंद रहेंगे स्कूल, बच्चों को मिलेगी लगातार 3 दिन की छुट्टियां, जानें कारण

राजस्थान के स्कूल अगले 2 दिन बंद रहेंगे। विभाग ने बताया कि 19 और 20 दिसंबर को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में शिक्षकों के प्रशिक्षण और कार्यशाला सत्र होंगे। इस कारण स्कूलों में दोनों दिनों में पढ़ाई नहीं होगी। 19 दिसंबर (शिक्षक सम्मेलन) को शुक्रवार, 20 दिसंबर (शिक्षक सम्मेलन) को शनिवार और 21 दिसंबर रविवार होने के कारण, बच्चों को लगातार तीन दिन की छुट्टियां मिलेंगी। 21 दिसंबर रविवार होने के कारण यह सप्ताहांत की छुट्टी भी शामिल हो जाएगी। ऐसे में विद्यार्थी 19 से 21 दिसंबर तक स्कूल नहीं जाएंगे। राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलन पहले 21 और 22 नवम्बर को आयोजित होने वाला था। लेकिन राज्यभर में अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के समय में बदलाव के कारण यह तिथि टकरा गई थी। इसके अलावा, इन तिथियों पर कर्मचारी चयन बोर्ड की प्रतियोगी परीक्षाएं भी प्रस्तावित थी। इस टकराव के कारण अधिकांश शिक्षक परीक्षा संचालन में व्यस्त रहते और सम्मेलन में भागीदारी कम हो सकती थी। इसलिए शिक्षक संघ ने शिक्षा विभाग से अनुरोध किया था कि सम्मेलन की तिथियों को आगे बढ़ाकर नई तिथियों की घोषणा की जाए, ताकि अधिकतम शिक्षक शामिल हो सकें।

  • Related Posts

    बीकानेर से पश्चिमी विक्षोभ को लेकर आई ये खबर, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम

    बीकानेर से पश्चिमी विक्षोभ को लेकर आई ये खबर, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश जिलों में आने वाले दिनों में तापमान में दो से…

    बीकानेर: इतने वाहन विभागीय राडार पर, अब सख्त कार्रवाई की तैयारी

    बीकानेर: इतने वाहन विभागीय राडार पर, अब सख्त कार्रवाई की तैयारी बीकानेर। भारत सीरीज (बीएच) के वाहन मालिकों की लापरवाही अब भारी पड़ने वाली है। परिवहन विभाग ने बकाया मोटरयान…

    You Missed

    बीकानेर से पश्चिमी विक्षोभ को लेकर आई ये खबर, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम

    बीकानेर से पश्चिमी विक्षोभ को लेकर आई ये खबर, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम

    बीकानेर: इतने वाहन विभागीय राडार पर, अब सख्त कार्रवाई की तैयारी

    बीकानेर: इतने वाहन विभागीय राडार पर, अब सख्त कार्रवाई की तैयारी

    बीकानेर: बिजली व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए बड़ा निर्णय, पढ़े ये खबर

    बीकानेर: बिजली व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए बड़ा निर्णय, पढ़े ये खबर

    बीकानेर: प्रॉपर्टी डीलर की मौत, नुकसान से परेशान होकर कुंड में कूदकर दी जान

    बीकानेर: प्रॉपर्टी डीलर की मौत, नुकसान से परेशान होकर कुंड में कूदकर दी जान

    दिनदहाड़े बदमाशों ने युवक को 4 गोलियां मारी, इलाके में फैली दहशत

    दिनदहाड़े बदमाशों ने युवक को 4 गोलियां मारी, इलाके में फैली दहशत

    कॉन्स्टेबल की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस क्वार्टर में जमीन पर पड़ा था शव

    कॉन्स्टेबल की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस क्वार्टर में जमीन पर पड़ा था शव