ओवरटेक करते स्कॉर्पियो होटल में घुसी, थार गाड़ी से आगे निकलना चाह रहा था

ओवरटेक करते स्कॉर्पियो होटल में घुसी, थार गाड़ी से आगे निकलना चाह रहा था

मंगलवार सुबह तेज रफ्तार ने एक बार फिर अपनी दहशत दिखाई। एक बेकाबू स्कॉर्पियो गाड़ी गोविंदम् रेस्टोरेंट में जा घुसी, जिससे होटल को लगभग 2 लाख रुपए का नुकसान हुआ। गनीमत रही इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, लेकिन स्थानीय लोग दहशत में हैं। होटल संचालक विक्रम सिंह शेखावत ने बताया कि जयपुर से किराए पर लाई गई स्कॉर्पियो और एक थार गाड़ी भैरुजी मोड़ पर एक-दूसरे को ओवरटेक करने की होड़ में थीं। तेज रफ्तार के कारण स्कॉर्पियो चालक ने संतुलन खो दिया। गाड़ी पहले सवारी लेने के लिए खड़े टेंपो से टकराने से बाल-बाल बची, लेकिन आगे जाकर रेस्टोरेंट के ढांचे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि होटल का एंट्री गेट और अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद स्कॉर्पियो सवार युवक मौके से फरार हो गए, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार युवकों की तलाश शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भैरुजी मोड़ पर अक्सर तेज रफ्तार वाहनों का आवागमन रहता है, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की मांग की है। सीकर के रींगस में भैरुजी मोड़ का मामला है।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा