पाकिस्तानी नागरिक को सुरक्षा एजेंसियों ने होटल से उठाया की पूछताछ, मिले ये दस्तावेज

पाकिस्तानी नागरिक को सुरक्षा एजेंसियों ने होटल से उठाया की पूछताछ, मिले ये दस्तावेज

राजस्थानी चिराग। पाकिस्तान के लाहौर से श्रीगंगानगर में गाजर के खेत देखने आए लाहौर के एक बीज व्यापारी से सोमवार को सुरक्षा एजेंसियों ने पूछताछ की। करीब 2 घंटे पूछताछ के बाद जब व्यापारी ने सभी डॉक्यूमेंट पेश किए और पासपोर्ट वीजा दिखाया तो सुरक्षा एजेंसियां संतुष्ट हुई और व्यापारी को छोड़ा। व्यापारी पाकिस्तान के लाहौर का रहने वाला है और वहां उसका बीजों का बिजनेस है। वह पूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अटारी बॉर्डर से रविवार को भारत में आया था।
मिली जानकारी के अनुसार लाहौर के रहने वाले अमीन भाटी का लाहौर में बीजों का कारोबार है। वे रविवार को अटारी बॉर्डर से होते हुए भारत आए और पटियाला में अपने रिश्तेदार और बीज कारोबारी मोहम्मद अनवर रिजवान के यहां ठहर गए। वे वहां से श्रीगंगानगर के गांव 36 एलएनपी पहुंचे। यहां उन्हें खेत में बीज का डेमो स्टेशन देखना था।
जिला मजिस्ट्रेट के नेशनल हाईवे के पश्चिम की तरफ विदेशी नागरिकों का जाना प्रतिबंधित है। ऐसे में जब भाटी इस तरफ बढ़े तो सुरक्षा एजेंसियों ने उनके बारे में जानकारी जुटाई। असल में भाटी यहां सूरतगढ़ रोड पर एक होटल में ठहरे थे। इस होटल में चेक इन के समय जब भाटी ने सी फार्म भरा जो कि विदेशी नागरिकों के लिए जरूरी है तो वे सुरक्षा एजेंसियों की जांच के दायरे में आ गए। इस पर एजेंसियां उन्हें अपने साथ ले गई, लेकिन दो घंटे की जांच क बाद जब उन्होंने अपने बिजनेस टूर पर हाेने की जानकारी दी और पासपोर्ट वीजा होने की जानकारी दी ताे एजेंसियों ने उन्हें छोड़ दिया।

Recent Posts

  • Related Posts

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर!

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर! ज्योतिष विज्ञान में ग्रहों की चाल को बदलाव का सबसे बड़ा कारक माना जाता है.…

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र के हेमेरा गांव में उधार दिए गए 5 हजार रुपए वापस मांगने पर…

    You Missed

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर!

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर!

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट

    रॉन्ग साइड आए ट्रक की टक्कर से 3-दोस्तों की मौत, चकनाचूर कार को काटकर निकाले शव

    रॉन्ग साइड आए ट्रक की टक्कर से 3-दोस्तों की मौत, चकनाचूर कार को काटकर निकाले शव

    बीकानेर: इस इलाके में देर रात हुई खूनी वारदत, घातक हथियारों से लैस बदमाशों ने मचाया आतंक

    बीकानेर: इस इलाके में देर रात हुई खूनी वारदत, घातक हथियारों से लैस बदमाशों ने मचाया आतंक

    बीकानेर के इस थाने से गायब हो गई दिल्ली पुलिस के हैड कांस्टेबल की बाइक

    बीकानेर के इस थाने से गायब हो गई दिल्ली पुलिस के हैड कांस्टेबल की बाइक

    बीकानेर: इस जगह महिला और पुरुष ने एक-साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या, फैली सनसनी

    बीकानेर: इस जगह महिला और पुरुष ने एक-साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या, फैली सनसनी