हाईवे पर ट्रक, ट्रेलर समेत 7 गाड़ियां भिड़ीं, केबिन में फंसने से ड्राइवर की मौत

हाईवे पर ट्रक, ट्रेलर समेत 7 गाड़ियां भिड़ीं, केबिन में फंसने से ड्राइवर की मौत

भीलवाड़ा- चित्तौड़गढ़ नेशनल हाईवे पर मंगलवार की शाम ट्रक और ट्रेलर समेत 7 गाड़ियां आपस में टकरा गई। भीषण सड़क हादसे में एक ट्रक ड्राइवर की केबिन में फंसने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में 5 लोग घायल हो गए, जिनका हमीरगढ़ के सरकारी हॉस्पिटल में इलाज किया गया। हमीरगढ़ थाना प्रभारी राजू राम ने बताया कि हाईवे पर बीएसएल फैक्ट्री के सामने करीब साढ़े 3 बजे एक ट्रक हाईवे से उतरकर आधा सर्विस लेन पर आ गया और आधा हाईवे पर ही रह गया। उसे सीधा करने का प्रयास किया जा रहा था, इसी बीच करीब साढ़े 4 बजे चित्तौड़गढ़ की तरफ से आ रहा दूसरा ट्रक उसमें घुस गया। इसके पीछे- पीछे एक तेज रफ्तार में ट्रेलर आ रहा था, जिसके पीछे एक ट्रक चल रहा था। इन दोनों के पीछे एक मिनी बस भी चल रही थी। उसके पीछे भी एक ट्रक चल रहा था। ऐसे में करीब 7 गाड़ियां एक- एक करके आपस में टकरा गई। हादसे में एक ट्रक ड्राइवर केबिन में फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कुल 5 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को हमीरगढ़ के सरकारी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

  • Related Posts

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम बीकानेर। नगर निगम और 6 नगरपालिकाओं के चुनाव नतीजों के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में…

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    You Missed

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता