शादी के 3-महीने बाद प्रेमी से करवाई पति की हत्या:लाठी-डंडों से पीटा, फिर मफलर से गला घोंटा

शादी के 3-महीने बाद प्रेमी से करवाई पति की हत्या:लाठी-डंडों से पीटा, फिर मफलर से गला घोंटा
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर में युवक की हत्या लव अफेयर में पत्नी ने प्रेमी से करवाई थी। प्रेमी और उसके साथियों ने युवक को बीच सड़क लाठी-डंडों से पीटा। इसके बाद मफलर से गला घोंट दिया। युवक का शव सड़क पर मिला था। वहीं उसके पास ही पत्नी बेहोश पड़ी थी। पुलिस ने घटना के तीन दिन बाद मंगलवार को पत्नी-प्रेमी समेत 4 चार आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पत्नी ने पति की हत्या के बाद मोबाइल और झुमके देकर प्रेमी व उसके साथियों को मौके से भगा दिया था। ताकि वारदात को लूटपाट का रूप दिया जा सके। हालांकि शक के आधार पर पुलिस ने पूछताछ की तो सच सामने आ गया।

एसपी अमृता दुहन ने बताया- 30 जनवरी की रात को श्रीगंगानगर के रावला थाना क्षेत्र के गांव 01 केएलएम से गुजरने वाली सड़क पर आशीष कुमार (27) पुत्र रामरत्न की हत्या हुई थी। आशीष प्राइवेट स्कूल में टीचर था। पुलिस ने मंगलवार को पत्नी अर्जु उर्फ अंजली (23), उसके प्रेमी संजय उर्फ संजू (25) निवासी जगदंबा कॉलोनी (श्रीगंगानगर), रोहित उर्फ रॉकी (20) सादुलशहर और बादल उर्फ सिद्धार्थ (20) जगदंबा कॉलोनी को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि आशीष से अंजली की शादी तीन महीने पहले ही हुई थी। शादी से नाखुश पत्नी कुछ दिनों बाद ही पीहर लौट गई। फिर प्रेमी संजय के साथ मिलकर पति की मर्डर की प्लानिंग की। इसके बाद ससुराल लौटी और 30 जनवरी की रात को घूमने के बहाने प्रेमी को इशारा कर पति की हत्या करवा दी।

  • Related Posts

    सड़क हादसे में बी.फॉर्मेसी स्टूडेंट् की मौत, दोस्त की बहन की शादी में जा रहा था

    सड़क हादसे में बी.फॉर्मेसी स्टूडेंट् की मौत, दोस्त की बहन की शादी में जा रहा था दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने आए एक बी.फार्मेसी स्टूडेंट की सड़क…

    बर्थडे के बहाने युवती को बुलाकर रेप, नशे के इंजेक्शन लगाकर करते थे बेहोश

    बर्थडे के बहाने युवती को बुलाकर रेप, नशे के इंजेक्शन लगाकर करते थे बेहोश गुजरात के युवक ने कोटा की 21 साल की युवती को बर्थडे मनाने के बहाने गुजरात…

    You Missed

    सड़क हादसे में बी.फॉर्मेसी स्टूडेंट् की मौत, दोस्त की बहन की शादी में जा रहा था

    सड़क हादसे में बी.फॉर्मेसी स्टूडेंट् की मौत, दोस्त की बहन की शादी में जा रहा था

    बर्थडे के बहाने युवती को बुलाकर रेप, नशे के इंजेक्शन लगाकर करते थे बेहोश

    बर्थडे के बहाने युवती को बुलाकर रेप, नशे के इंजेक्शन लगाकर करते थे बेहोश

    पानी की डिग्गी में डूबते पिता को बचाने कूदे बेटे, तीनों की मौत

    पानी की डिग्गी में डूबते पिता को बचाने कूदे बेटे, तीनों की मौत

    बुजुर्ग दंपत्ति को 7 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट, जेल की धमकी, घर के गेट बंद करवाए

    बुजुर्ग दंपत्ति को 7 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट, जेल की धमकी, घर के गेट बंद करवाए

    शादी के 3-महीने बाद प्रेमी से करवाई पति की हत्या:लाठी-डंडों से पीटा, फिर मफलर से गला घोंटा

    शादी के 3-महीने बाद प्रेमी से करवाई पति की हत्या:लाठी-डंडों से पीटा, फिर मफलर से गला घोंटा

    बीकानेर : 23 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर : 23 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या