बीकानेर: इतने वाहन विभागीय राडार पर, अब सख्त कार्रवाई की तैयारी

बीकानेर: इतने वाहन विभागीय राडार पर, अब सख्त कार्रवाई की तैयारी

बीकानेर। भारत सीरीज (बीएच) के वाहन मालिकों की लापरवाही अब भारी पड़ने वाली है। परिवहन विभाग ने बकाया मोटरयान कर नहीं चुकाने वाले करीब 150 वाहन स्वामियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर ली है। बार-बार नोटिस और सूचना के बावजूद टैक्स जमा नहीं कराने वालों पर अब कानूनी शिकंजा कसना तय माना जा रहा है। कार्यालय प्रादेशिक परिवहन अधिकारी, बीकानेर द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के राजस्व लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बीएच सीरीज पंजीकृत वाहनों से लंबित मोटरयान कर की वसूली को लेकर विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। बता दें बीएच सीरीज के तहत पंजीकृत वाहनों में प्रत्येक दो वर्ष की अवधि पूर्ण होने पर मोटरयान कर की अगली किस्त जमा कराना अनिवार्य होता है। इसके बावजूद बीकानेर जिले में करीब 150 ऐसे वाहन सामने आए हैं, जिन्होंने बीएच नंबर लेने के बाद विभाग की ओर मुड़कर भी नहीं देखा। हालांकि, जिले में बीएच सीरीज वाहनों की कुल संख्या इससे कहीं अधिक है, लेकिन टैक्स डिफॉल्टरों की संख्या अब 150 के आसपास पहुंच गई है, जो विभाग के लिए चिंता का विषय बन गई है।

इन वाहन स्वामियों को पहले ही विधिवत नोटिस जारी किए जा चुके हैं और फोन करके भी कई बार सूचित किया गया है। इसके बावजूद कर जमा नहीं कराने वाले मामलों में विभाग ने संबंधित विभागाध्यक्षों को पत्र लिखकर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने का आग्रह भी किया है। साथ ही इन डिफॉल्टर वाहन स्वामियों के अन्य पंजीकृत वाहनों का विवरण भी एकत्र किया जा चुका है। परिवहन विभाग अब अगले चरण में इन वाहन स्वामियों की चल-अचल संपत्तियों का ब्यौरा जुटाकर वैधानिक कार्रवाई की दिशा में आगे बढ़ रहा है। नियमानुसार लंबित कर पर प्रतिदिन 100 रुपए की दर से विलंब शुल्क लगाया जा रहा है।

  • Related Posts

    बीकानेर से पश्चिमी विक्षोभ को लेकर आई ये खबर, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम

    बीकानेर से पश्चिमी विक्षोभ को लेकर आई ये खबर, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश जिलों में आने वाले दिनों में तापमान में दो से…

    बीकानेर: बिजली व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए बड़ा निर्णय, पढ़े ये खबर

    बीकानेर: बिजली व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए बड़ा निर्णय, पढ़े ये खबर बीकानेर। शहर की बिजली व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए बीकानेर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई लिमिटेड ने एक बड़ा…

    You Missed

    बीकानेर से पश्चिमी विक्षोभ को लेकर आई ये खबर, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम

    बीकानेर से पश्चिमी विक्षोभ को लेकर आई ये खबर, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम

    बीकानेर: इतने वाहन विभागीय राडार पर, अब सख्त कार्रवाई की तैयारी

    बीकानेर: इतने वाहन विभागीय राडार पर, अब सख्त कार्रवाई की तैयारी

    बीकानेर: बिजली व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए बड़ा निर्णय, पढ़े ये खबर

    बीकानेर: बिजली व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए बड़ा निर्णय, पढ़े ये खबर

    बीकानेर: प्रॉपर्टी डीलर की मौत, नुकसान से परेशान होकर कुंड में कूदकर दी जान

    बीकानेर: प्रॉपर्टी डीलर की मौत, नुकसान से परेशान होकर कुंड में कूदकर दी जान

    दिनदहाड़े बदमाशों ने युवक को 4 गोलियां मारी, इलाके में फैली दहशत

    दिनदहाड़े बदमाशों ने युवक को 4 गोलियां मारी, इलाके में फैली दहशत

    कॉन्स्टेबल की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस क्वार्टर में जमीन पर पड़ा था शव

    कॉन्स्टेबल की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस क्वार्टर में जमीन पर पड़ा था शव