कैंसर पीड़ित पिता से मिलकर लौट रहे बेटे-भतीजे का एक्सीडेंट, मौत, एक का सिर कुचला

कैंसर पीड़ित पिता से मिलकर लौट रहे बेटे-भतीजे का एक्सीडेंट, मौत, एक का सिर कुचला

जयपुर में एडमिट कैंसर से पीड़ित पिता से मिलकर लौट रहे बेटे और उसके चचेरे भाई को पीछे से अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। एक का सिर कुचल गया और दूसरे के सीने से वाहन का टायर निकला था। खून से सने शव अस्पताल पहुंचे जहां उन्हें मॉर्च्युरी में रखवाया गया। उनके शव देख परिजन फूट-फूट कर रोने लगे। इसके बाद दोनों का दोपहर को अंतिम संस्कार कर दिया गया। मामला टोंक के घाड़ थाना इलाके के जयपुर-कोटा नेशनल 52 पर गैरोली कट के पास देर रात 11:30 बजे का है। अंतिम संस्कार रविवार दोपहर को किया गया। घाड़ थाने के सरौली पुलिस चौकी के हेड कॉन्स्टेबल राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया- वाहन की तलाश जारी है। राहगीरों की सूचना पर यहां पहुंचे थे। मामले में जांच कर रहे हैं। मामले को लेकर ख्वासपुरा के प्रशासक हेमराज मीणा ने बताया- मामले में ख्वासपुरा के ढीकला निवासी हरिराम मीणा (22) और उसके चचेरे भाई रायराम मीणा (30) की सड़क हादसे में मौत हो गई। हरिराम अपने घर में इकलौता बेटा था, वह गुजरात में एक फैक्ट्री में काम करता था। उसके एक बहन है। वह 27 अगस्त को यहां गांव आया था। वहीं रायराम की शादी हो चुकी थी। वह गांव में ही खेती का काम करता है उसके 2 बेटियां,दो बेटे हैं। हमारी मांग है कि दोनों परिवारों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है ऐसे में सरकार उन्हें आर्थिक मदद मुहैया करवाए।

  • Related Posts

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा जयपुर। मानसरोवर के रजत पथ पर एक व्यक्ति की हत्या के मामले का पुलिस ने…

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड बीकानेर। शेरपुरा रोड पर कृषि भूमि के कब्जे को लेकर हुई फायरिंग…

    You Missed

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    बीकानेर: पुलिसकर्मियों से मारपीट मामले में फरार दो आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

    बीकानेर: पुलिसकर्मियों से मारपीट मामले में फरार दो आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

    शादी से 3 दिन पहले दूल्हे की मौत, कार्ड बांटने जाते समय स्लीपर बस ने बाइक को टक्कर मारी

    शादी से 3 दिन पहले दूल्हे की मौत, कार्ड बांटने जाते समय स्लीपर बस ने बाइक को टक्कर मारी

    बीकानेर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट मामले में मोहित अरोड़ा को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट मामले में मोहित अरोड़ा को किया गिरफ्तार