हादसों का संडे, अलग-अलग हादसों में चाचा-भतीजे सहित 4 की मौत, कई गंभीर घायल

हादसों का संडे, अलग-अलग हादसों में चाचा-भतीजे सहित 4 की मौत, कई गंभीर घायल

Rajasthan Road Accident News: राजस्थान में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा. प्रदेश में रविवार को सड़क हादसों 3 लोगों की मौत हो गई. प्रदेश तीन अलग-अलग जगह पर ये सड़क हादसे हुए हैं. जिसमें जयपुर. दौसा और बूंदी शामिल है. इन हादसों में चार लोगों की जान चली गई जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

जयपुर में टैंकर ने ली बाइक सवार की जान

जयपुर ग्रामीण के आमेर इलाके में जमवारामगढ़-जयपुर स्टेट हाइवे पर लालावास के पास एक भयानक हादसा हुआ. इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई. नगर निगम के टैंकर ने बाइक सवार मनमोहन को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक टैंकर में फंस गई और काफी दूर तक घसीटी गई.

वह आंधी के गांवली गांव का रहने वाला था और जयपुर में एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था. हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीण मौके पर जमा हो गए. पुलिस ने शव को SMS अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और जांच शुरू कर दी.

दौसा में चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत

दौसा के सैंथल थाना क्षेत्र में बांसडी बाइपास पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चाचा जगमोहन मीणा और उनके भतीजे पवन को टक्कर मार दी. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

हादसे की सूचना पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने शवों को दौसा जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और मामले की जांच शुरू की.

बूंदी में दो बाइकों की टक्कर. एक की मौत

बूंदी के हट्टीपुरा स्टेट हाइवे पर भीलवाड़ा-बिजौलिया मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में भीलवाड़ा के जलसिंह का खेड़ा निवासी हिम्मत सिंह की मौत हो गई. उनकी मां कैलाशी बाई सहित इंदरगढ़ के अमित और बूंदी के राजू गंभीर रूप से घायल हो गए.

दोनों बाइकें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं. घायलों को बूंदी अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें कोटा रैफर किया गया. पुलिस ने यातायात बहाल कर जांच शुरू की.

सुरक्षा पर सवाल

इन हादसों ने सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. तेज रफ्तार और लापरवाही इन मौतों का कारण बनी. प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग हो रही है.

  • Related Posts

    बीकानेर: 49 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर: 49 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर बीकानेर। जिले के जामसर थाना क्षेत्र के गांव सवाईसर में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर…

    भीषण गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग अलर्ट, स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी

    भीषण गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग अलर्ट, स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी बीकानेर। राजस्थान में लगातार बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए शिक्षा विभाग ने सरकारी…

    You Missed

    बीकानेर: 49 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर: 49 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    भीषण गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग अलर्ट, स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी

    भीषण गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग अलर्ट, स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी

    बीकानेर: इस जगह सब स्टोर में आग लगने से दवाएं और सर्जिकल आइटम नष्ट

    बीकानेर: इस जगह सब स्टोर में आग लगने से दवाएं और सर्जिकल आइटम नष्ट

    मगरमच्छ ने बेटों के सामने पिता को दबोचा, खींचकर गहराई में ले गया

    मगरमच्छ ने बेटों के सामने पिता को दबोचा, खींचकर गहराई में ले गया

    बीकानेर फैक्ट्री में युवक का शव फंदे पर मिला, जांच जारी

    बीकानेर फैक्ट्री में युवक का शव फंदे पर मिला, जांच जारी

    एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग, 5 जिंदा जले, गाड़ी में से मिली केवल जली हड्डियां मिलीं

    एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग, 5 जिंदा जले, गाड़ी में से मिली केवल जली हड्डियां मिलीं