राजस्थान में BJP नेता की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप… सड़क पर मिला शव

राजस्थान में BJP नेता की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप… सड़क पर मिला शव

राजस्थान के अजमेर जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात भाजपा नेता गंगाराम रावत (50) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सनसनी मचा दी है। गंगाराम का शव नौलखा क्षेत्र की सड़क पर मिला, जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरना शुरू कर दिया। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक शव लेने से इनकार कर दिया है, जिससे इलाके में तनाव का माहौल है। हालांकि पुलिस कुछ लोगों को डिटेन किया है।

मृतक के भाई सेतु सिंह के अनुसार गंगाराम सोमवार शाम 6 बजे श्रीनगर में किसी से पैसे लेने गए थे। रात तक घर न लौटने पर पत्नी ने फोन किया तो उनसे बात हुई। रात 10:30 बजे उनके बेटे हंसराज को एक अनजान व्यक्ति ने फोन पर बताया कि नौलखा क्षेत्र में शव पड़ा है। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और गंगाराम को जेएलएन अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया। गौरतलब है कि मृतक गंगाराम रावत पंचायत समिति का पूर्व सदस्य है।

  • Related Posts

    राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, जानिए कहां जारी की गई चेतावनी

    राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, जानिए कहां जारी की गई चेतावनी जयपुर। राजस्थान में गर्मी तेज हो गई है। दिन का पारा सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज हो…

    बीकानेर में हाईवे पर ट्रक-ट्रेलर से भिड़ी कार, एक गंभीर घायल

    बीकानेर में हाईवे पर ट्रक-ट्रेलर से भिड़ी कार, एक गंभीर घायल बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में शुक्रवार देर रात करीब बारह बजे नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति…

    You Missed

    राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, जानिए कहां जारी की गई चेतावनी

    राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, जानिए कहां जारी की गई चेतावनी

    बीकानेर में हाईवे पर ट्रक-ट्रेलर से भिड़ी कार, एक गंभीर घायल

    बीकानेर में हाईवे पर ट्रक-ट्रेलर से भिड़ी कार, एक गंभीर घायल

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, ये रहेगा समय

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, ये रहेगा समय

    बदलने वाली है सूर्य और शुक्र की चाल, 3 राशियों को खूब मिलेगा पैसा!

    बदलने वाली है सूर्य और शुक्र की चाल, 3 राशियों को खूब मिलेगा पैसा!

    वैन-ट्रेलर की भिड़ंत में 2 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

    वैन-ट्रेलर की भिड़ंत में 2 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

    राजस्थान में ग्रीष्मावकाश की तिथि घोषित, जानें इस बार कब से कब तक स्कूलों में रहेगी छुट्टियां

    राजस्थान में ग्रीष्मावकाश की तिथि घोषित, जानें इस बार कब से कब तक स्कूलों में रहेगी छुट्टियां