कार में लगी आग, खेत में छोड़कर ड्राइवर दूसरी कार से फरार

कार में लगी आग, खेत में छोड़कर ड्राइवर दूसरी कार से फरार

रावला मंडी (श्रीगंगानगर) उपखंड क्षेत्र के चक 9 डीओएल गांव में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक होंडा सिटी कार संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में जलती हुई मिली। स्थानीय ग्रामीणों ने जब कार में आग लगी देखी तो मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर पानी के टैंकर मंगवाकर आग बुझाने का प्रयास किया और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के समय कार ड्राइवर ने तुरंत कार से उतरकर किसी को फोन पर सूचना दी। कुछ ही मिनटों में एक अन्य कार वहां पहुंची और जलती कार का ड्राइवर उसमें बैठकर फरार हो गया।

सूचना मिलने पर रावला पुलिस थाने से एएसआई सहीराम चौहान मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जब वे घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी और ड्राइवर मौके से नदारद था। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

एएसआई सहीराम चौहान ने बताया कि घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को भी दे दी गई है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। अभी तक न तो कार की पहचान हो पाई है और न ही चालक की। पुलिस इस पूरे मामले को संदेह की दृष्टि से देख रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

  • Related Posts

    खुल्ले रुपए को लेकर विवाद, होटल-पुलिस वाहनों पर किया पथराव

    खुल्ले रुपए को लेकर विवाद, होटल-पुलिस वाहनों पर किया पथराव जयपुर के विधानी चौराहा पर खुल्ले रुपए को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दो पक्षों…

    5 दिन से गायब युवक का मिला शव, बिना किसी को बताए घर से चला गया था

    5 दिन से गायब युवक का मिला शव, बिना किसी को बताए घर से चला गया था चूरू जिले के सदर थाना क्षेत्र के गांव गाजसर स्थित गिनानी में गुरुवार…

    You Missed

    खुल्ले रुपए को लेकर विवाद, होटल-पुलिस वाहनों पर किया पथराव

    खुल्ले रुपए को लेकर विवाद, होटल-पुलिस वाहनों पर किया पथराव

    5 दिन से गायब युवक का मिला शव, बिना किसी को बताए घर से चला गया था

    5 दिन से गायब युवक का मिला शव, बिना किसी को बताए घर से चला गया था

    जानें कक्षा 9वीं व 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं कब से होगी शुरू और कब आएगा परिणाम

    जानें कक्षा 9वीं व 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं कब से होगी शुरू और कब आएगा परिणाम

    बीकानेर: युवक के साथ मारपीट कर गाड़ी में की तोडफोड़, सोने की चैन छीनकर भागे

    बीकानेर: युवक के साथ मारपीट कर गाड़ी में की तोडफोड़, सोने की चैन छीनकर भागे

    बीकानेर: दर्दनाक हादसा में पिकअप की टक्कर से 6 वर्षीय बालक की मौत

    बीकानेर: दर्दनाक हादसा में पिकअप की टक्कर से 6 वर्षीय बालक की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: कोर्ट परिसर में बम की सूचना के बाद मची अफरातफरी

    बीकानेर ब्रेकिंग: कोर्ट परिसर में बम की सूचना के बाद मची अफरातफरी