चिता जल रही थी, तभी पहुंच गई पुलिस! बीच में रुकवाया अंतिम संस्कार और साथ ले गई अधजला शव

चिता जल रही थी, तभी पहुंच गई पुलिस! बीच में रुकवाया अंतिम संस्कार और साथ ले गई अधजला शव

जोधपुर के लूनी थानान्तर्गत सतलाना गांव में कुम्हारों की ढाणियों में गुरुवार को एक वृद्धा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन और बेटों को अवगत कराए बगैर साथ रहने वाला पोता दादी का शव श्मशान ले गया और दाह संस्कार करने लगा। दूसरे बेटों को पता लगा तो दाह संस्कार रुकवाकर पुलिस को सूचित किया। 90% जले शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया है। पोते के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया। थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि कुम्हारों की ढाणियां निवासी पेंपीदेवी (85) पत्नी नैनाराम कुम्हार की संदिग्ध हालात में मौत हुई है। अलग रहने वाले पुत्र नत्थाराम प्रजापत ने अपने भतीजे और मृतका के पोते सुरेश के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाते हुए एफआइआर दर्ज कराई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अधजले वृद्धा के शव का शुक्रवार को बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस का कहना है कि पेंपीदेवी के तीन पुत्र हैं। नत्थाराम औरएक अन्य पुत्र अलग रहते हैं। तीसरा पुत्र बीमार होने से शहर में रहता है। उसके पुत्र यानी पोता सुरेश के साथ दादी गांव में रहती थी। पुत्र नत्थाराम का आरोप है कि दादी पोते में रुपए के लिए झगड़ा होता था। पांच-छह हजार रुपए के लिए दोनों में गुरुवार सुबह झगड़ा हुआ। पोते ने दादी को पीट दिया। कुछ देर बाद दादी की मौत हो गई।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा