सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, सरकार ने तबादलों के बैन से हटाई अवधि को बढ़ाया

सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, सरकार ने तबादलों के बैन से हटाई अवधि को बढ़ाया

जयपुर। राजस्थान सरकार ने तबादलों पर लगे प्रतिबंध से छूट की अवधि को 5 दिन के लिए बढ़ा दिया है। अब 15 जनवरी तक तबादले हो सकेंगे। सीएम भजनलाल शर्मा की मंजूरी के बाद शुक्रवार को अवधि को बढ़ाया गया है। बता दें कि सरकार ने 1 जनवरी से 10 जनवरी तक के लिए तबादलों से बैन हटाया था। शिक्षा विभाग को छोड़ सरकार ने सभी विभागों में तबादलों को हरी झंडी दी थी। आने वाले कुछ दिनों में बड़े स्तर पर तबादला सूचियां आएंगी। मंत्रियों ने सीएम से आग्रह किया था कि तबादलों पर जो प्रतिबंध हटा हुआ है। उसे तीन से पांच दिन और बढ़ाया जाए। जिसके बाद सरकार ने तबादलों पर से जो प्रतिबंध हटाया गया है, उसे 5 दिन के लिए बढ़ा दिया।

उधर, तबादलों को लेकर सरकारी कर्मचारी अपनी-अपनी पहुंच के नेताओं को लेकर मंत्रियों, भाजपा प्रदेश कार्यालय में नेताओं के पास अर्जियां लगाते रहे। दस जनवरी को तबादले पर फिर से प्रतिबंध की संभावना के चलते गुरूवार को तो मंत्रियों के आवास पर तबादला चाहने वालों की भारी भीड़ थी।  वहीं शुक्रवार को यह भीड़ कम नजर आई। मंत्रियों ने भी तबादला चाहने वालों से दूरी ही बनाए रखी। इस चक्कर में कर्मचारी भाजपा प्रदेश कार्यालय जा पहुंचे। कर्मचारी यहां संगठन पदाधिकारियों से तबादलों का आग्रह करते नजर आए।

Recent Posts

  • Related Posts

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया जयपुर। जयपुर जिले के माधोराजपुरा निकटवर्ती दोसरा गांव में गर्भवती महिला की हत्या के मामले में…

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी बीकानेर। बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म के पास शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना शाम…

    You Missed

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

    बीकानेर: बजरी की खान में खड़े ट्रेलर में लगी आग, धूं-धूं कर जला ट्रेलर

    बीकानेर: बजरी की खान में खड़े ट्रेलर में लगी आग, धूं-धूं कर जला ट्रेलर

    बीकानेर में यहां आमने-सामने से भिड़ी बाइक, तीन घायल, दो रैफर

    बीकानेर में यहां आमने-सामने से भिड़ी बाइक, तीन घायल, दो रैफर

    बीकानेर में बदमाशों के हौसले बुलंद, पीबीएम में घायल युवक पर हमला करने पहुंचे हथियारबंद

    बीकानेर में बदमाशों के हौसले बुलंद, पीबीएम में घायल युवक पर हमला करने पहुंचे हथियारबंद

    बीकानेर: बंद मकान में सेंधमारी, ताले तोड़ गहनों के साथ घरेलू सामान भी किया पार

    बीकानेर: बंद मकान में सेंधमारी, ताले तोड़ गहनों के साथ घरेलू सामान भी किया पार