पूर्व सरपंच का भतीजा चला रहा था 100 करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री

पूर्व सरपंच का भतीजा चला रहा था 100 करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री

झुंझुनूं जिले के नांद का बास गांव में खेतों के बीच बने एक मुर्गी फार्म में करीब 15 दिन से मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग्स फैक्ट्री चल रही थी। महाराष्ट्र पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल और झुंझुनूं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इस अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि एमडी ड्रग्स निर्माण के दौरान तेज बदबू आती है। लोगों को भनक न लगे, इसके लिए सुनसान इलाके में बने मुर्गी फार्म को चुना। ये फार्म पिछले सात-आठ साल से संचालित हो रहा था और आरोपी अनिल सिहाग के चाचा सुरेश सिहाग का है। सुरेश सिहाग की पत्नी चुड़ैला ग्राम पंचायत की सरपंच रह चुकी हैं। पहले नांद का बास चुड़ैला ग्राम पंचायत में ही आता था। लेकिन हाल ही में परिसीमन के बाद नांद को अलग ग्राम पंचायत बना दिया गया। गिरफ्तार आरोपी अनिल कुमार सिहाग 12वीं पास है। पुलिस के अनुसार वह पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त रह चुका है। वर्ष 2016-17 में वह अपने चाचा के मुर्गी फार्म पर काम करता था, जहां उसकी पहचान सुभाष से हुई। इसके बाद वह नीमच से डोडा पोस्त लाकर आस-पास के इलाकों में सप्लाई करने लगा। एक मामले में उसे जेल भी जाना पड़ा था।

  • Related Posts

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह बीकानेर। जिले में एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत कोटगेट थाना पुलिस ने हिस्ट्रीसीटर कई आरोपियों…

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा…

    You Missed

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: 50 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर: 50 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    आज आएंगे ये नेता और अभिनेता बीकानेर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

    आज आएंगे ये नेता और अभिनेता बीकानेर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा