इंदिरा गांधी नहरबंदी से बीकानेर में जल संकट के आसार, इतनी तारीख से थमेगी सप्लाई

इंदिरा गांधी नहरबंदी से बीकानेर में जल संकट के आसार, इतनी तारीख से थमेगी सप्लाई

बीकानेर। 21 मार्च से शुरू हो रही इंदिरा गांधी नहर की बंदी बीकानेर में भीषण गर्मी के बीच जल संकट खड़ा कर सकती है। 4 अप्रैल तक पीने का पानी मिलेगा, लेकिन उसके बाद 30 दिन तक पूर्ण नहरबंदी रहेगी। ऐसे में शहर को जलाशयों के सहारे ही पानी सप्लाई करनी होगी और आपूर्ति ‘ओड-इवन’ या दो दिन में एक बार हो सकती है। इंदिरा गांधी नहर के मुख्य अभियंता ने बताया – 4 अप्रैल तक केवल पीने का पानी दिया जाएगा, जबकि सिंचाई का पानी पहले दिन से ही बंद रहेगा। 5 अप्रैल से पीने के पानी की आपूर्ति भी पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। जलदाय विभाग को पहले से एकत्र पानी से ही शहर में जलापूर्ति करनी होगी। इसी को ध्यान में रखते हुए बीछवाल और शोभासर स्थित जलाशयों को भरने की तैयारी की जा रही है। नहर बंदी को लेकर पंजाब सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

बंदी के दौरान पंजाब और राजस्थान में नहरों की मरम्मत का कार्य होगा। मुख्य नहर से लेकर मोघों तक की मरम्मत की जाएगी। इसके लिए दोनों राज्यों की सरकारों ने विशेष बजट भी जारी किया है। नहर बंदी के दौरान बीकानेर शहर में पानी की आपूर्ति कम कर दी जाएगी। जलदाय विभाग नया टाइम टेबल जारी करेगा और संभव है कि दो दिन में एक बार पानी दिया जाए। पिछली बार भी विभाग ने शहर को अलग-अलग हिस्सों में बांटकर ‘ओड-इवन’ तरीके से जलापूर्ति की थी। बीछवाल जलाशय में वर्तमान में करीब 2500 मीट्रिक लीटर पानी एकत्र किया जा सकता है, जिससे लगभग 45 दिन तक जलापूर्ति संभव है। हालांकि जलाशय में मिट्टी जमी होने और पूरी क्षमता से नहीं भर पाने की स्थिति में आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। नहर बंदी की अवधि बढ़ने की आशंका के चलते विभाग पहले से ही एक दिन छोड़कर एक दिन पानी दे रहा है और सप्लाई की मात्रा भी कम की जा रही है।

  • Related Posts

    बनेगी शनि-बुध युति, इन 3 राशियों के लिए शुरू होगा गोल्डन टाइम

    बनेगी शनि-बुध युति, इन 3 राशियों के लिए शुरू होगा गोल्डन टाइम ज्योतिष में हर ग्रह का अपना अलग असर होता है और जब दो ग्रह एक साथ आते हैं,…

    बीकानेर शादी में आए युवक की सड़क हादसे में मौत

    बीकानेर शादी में आए युवक की सड़क हादसे में मौत बीकानेर। गंगाशहर में दोस्त की शादी में आए युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना शाम पांच बजे…

    You Missed

    बनेगी शनि-बुध युति, इन 3 राशियों के लिए शुरू होगा गोल्डन टाइम

    बनेगी शनि-बुध युति, इन 3 राशियों के लिए शुरू होगा गोल्डन टाइम

    इंदिरा गांधी नहरबंदी से बीकानेर में जल संकट के आसार, इतनी तारीख से थमेगी सप्लाई

    इंदिरा गांधी नहरबंदी से बीकानेर में जल संकट के आसार, इतनी तारीख से थमेगी सप्लाई

    बीकानेर शादी में आए युवक की सड़क हादसे में मौत

    बीकानेर शादी में आए युवक की सड़क हादसे में मौत

    40 घंटे बाद दो और युवकों के शव बरामद, पांचों युवक की मौत

    40 घंटे बाद दो और युवकों के शव बरामद, पांचों युवक की मौत

    बीकानेर में इस जगह दुकान का ताला तोड़ 27 हजार रुपए ले गए चोर

    बीकानेर में इस जगह दुकान का ताला तोड़ 27 हजार रुपए ले गए चोर

    बीकानेर: इन अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज, किसान ने कहा…

    बीकानेर: इन अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज, किसान ने कहा…